{"_id":"69c828da70ce24f3cb02ffc9","slug":"the-70th-urs-of-hazrat-shujaat-ali-miyan-infused-the-atmosphere-with-spirituality-badaun-news-c-123-1-bdn1010-160344-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हजरत शुजाअत अली मियां के 70वें उर्स ने फिजाओं में भरी रूहानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हजरत शुजाअत अली मियां के 70वें उर्स ने फिजाओं में भरी रूहानियत
विज्ञापन
ककराला उर्स में पूर्व मंत्री आबिद रजा दुआ करते हुए। स्रोत स्वयं
ककराला। हजरत शाह शुजाअत अली मियां रहमतुल्लाह अलैह के 70वें सालाना उर्स का आगाज जुलूस-ए-परचम कुशाई से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर दरगाह शरीफ की फिजाओं को रूहानियत से भर दिया।
उलमा-ए-कराम व हाफिज-ए-कुरआन ने तिलावत कर खास दुआएं कीं। हाजिरी देने और चादरपोशी के लिए जायरीन का तांता लगा रहा। उर्स की शुरुआत कुरआन ख्वानी से की गई। इसमें उलमा-ए-किराम व हाफिज-ए-कुरआन ने तिलावत कर खास दुआएं कीं। दोपहर में ज़ुहर की नमाज के बाद रिवायती तौर पर जुलूसे परचम कुशाई रूहानी माहौल में शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस की सरपरस्ती सज्जादा नशीं हजरत शाह मोहम्मद गाजी मियां ने और कयादत हजरत सादकैन मियां व हाफिज गुलाम गौस सकलैनी ने की।
जुलूस-ए-परचम कुशाई पर हुई फूलों की बारिश
जुलूस जामा मस्जिद, हुसैन गली, खिलाड़ी वाली चौपाल, पूरब पुल और मुख्य बाजार से दरगाह शरीफ पर खत्म हुआ। रास्ते में जगह-जगह अकीदतमंदों ने फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया। सबीलों के माध्यम से खाने-पीने की व्यवस्था की गई। सज्जादानशीं ने उर्स का परचम दरगाह पर विधिवत् नस्ब किया। अकीदतमंदों ने मजारे पाक पर हाजिरी पेश कर चादरपोशी की और मुल्क में अमन, भाईचारे व तरक्की के लिए खास दुआएं कीं। उलमाये किराम, हुफफाज हजरात व मस्जिदों के इमामों ने शिरकत की।
विज्ञापन
इन लोगों ने संभालीं व्यवस्थाएं
इंतखाब सकलैनी, हमजा सकलैनी, मुरतुजा सकलैनी, मुन्तसिब सकलैनी, मुनीफ सकलैनी, गौसी सकलैनी, तौसीफ सकलैनी, हाफिज अयाज, हाफिज आमिल, हाफिज केस, सरफराज सकलैनी, डॉ. अबुजर सकलैनी, फराज सकलैनी, सालिक सकलैनी, मुस्तफीज सकलैनी, हाफिज जाने आलम, इकराम अली सकलैनी, मुस्तिजाब सकलैनी,चाहत सकलैनी, जाहिद सकलैनी, सलीम सकलैनी आदि ने अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियां निभाईं। शाह सकलैन एकेडमी की ओर से वालेंटियर्स की बेहतर व्यवस्था रही।
पूर्वमंत्री आबिद रजा ने की हिंदू-मुस्लिम एकता की दुआ
बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने ककराला पहुंचकर हजरत शाह शुजाअत मियां की दरगाह पर चादर चढ़ाई और गुलपोशी की। देश व प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए दुआएं कीं। इस मौके पर जेगम खां, नवाजिश खान, आमिर सभासद, माजिद सभासद, अय्यूब खां, अरशद भाई, अली फरशोरी, रिजवान खान, छोटू, लालू चौधरी वसीम वारसी, फहीम, मोहमद रफी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद