फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   TET begins today; 28,198 candidates to appear across 15 centers over three days.

Budaun News: टीईटी आज से, 15 केंद्रों पर 28,198 अभ्यर्थी तीन दिन में होंगे शामिल

Thu, 02 Jul 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
TET begins today; 28,198 candidates to appear across 15 centers over three days.
बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आज से तीन दिन आयोजित की जाएगी। नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन



डीएम अवनीश राय ने बताया कि 2, 3 व 4 जुलाई को जनपद के 15 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें 28,198 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 2 व 3 जुलाई को दो-दो पालियों और 4 जुलाई को केवल प्रथम पाली में परीक्षा होगी। पहली तीन पाली उच्च प्राथमिक स्तर और अंतिम दो पाली प्राथमिक स्तर की होंगी।
विज्ञापन

पहली दो पाली में 5639-5639 और अंतिम तीन पाली में 5640-5640 अभ्यर्थी बैठेंगे। प्रथम पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2:30 से शाम 5 बजे तक लगेगी। डीएम ने कहा कि केंद्र में प्रवेशपत्र, आधार कार्ड व काला डॉट पेन के अलावा कोई अन्य वस्तु केंद्र के भीतर नहीं ले जाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वस्तु मान्य नहीं है। प्रथम पाली के लिए सुबह 7:15 से 8:45 तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:15 से 1:45 तक ही प्रवेश मिलेगा। इसके बाद गेट बंद हो जाएगा। अभ्यर्थियों के रुकने के लिए रैन बसेरा और प्राथमिक चिकित्सा किट प्रत्येक केंद्र अधीक्षक को वितरित कर दी गई है। रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क बनेंगे।

अभ्यर्थियों से अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए, इसके लिए किराया व दूरी अंकित बैनर लगेंगे। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू रहेगी। बस-रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी रहेगी। परीक्षा के दिन केंद्र के 200-300 मीटर में साइबर कैफे, फोटो कॉपी, प्रिंटिंग दुकानें बंद रहेंगी। केंद्र परिसर में मोबाइल, ब्लूटूथ व अन्य आईटी गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं व ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed