फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tender process completed but still bridge construction on Mahawa river has not started

Budaun News: टेंडर प्रक्रिया पूरी फिर भी नहीं शुरू हुआ महावा नदी पर पुल निर्माण

Thu, 26 Jun 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tender process completed but still bridge construction on Mahawa river has not started
बडेरिया जरीफपुर के बीच महावा नदी पर इस जगह होगा पुल का निर्माण । संवाद
बदायूं। सहसवान में बड़ेरिया और जरीफपुर के बीच महावा नदी पर पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसका टेंडर आरएच कंस्ट्रक्शन बदायूं को मिला है। पिछले हफ्ते करीब 22 करोड़ का टेंडर होने के बाद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। सेतु निगम के अधिकारी ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

सहसवान तहसील के गांव बड़ेरिया और जरीफपुर के बीच में महावा नदी बहती है। नदी के दोनों किनारे 25 से 30 गांव ऐसे हैं। इन गांवों के लोगों को कोल्हाई जाने के लिए पहले सहसवान से होकर जाना होता है। उसके लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। नदी पर पुल बनने के बाद उनका आवागमन आसान हो जाएगा। तोफी नगला गांव के तिलक सिंह समेत कई लोगों ने 2021 से महावा नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। वह कई बार जन प्रतिनिधियों और अफसरों से मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2025 को पुल निर्माण की मंजूरी दी। इसके लिए 21.84 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ। मंजूरी मिलने के बाद सेतु निगम ने टेंडर प्रक्रिया की। शुक्रवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। इसका टेंडर आरएच कंस्ट्रक्शन बदायूं को मिला। कार्यदायी संस्था ने निर्माण के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--

पुल पर एक नजर
पुल की लंबाई- 120.68 मीटर

पहुंच मार्ग दोनों ओर- 400 मीटर

गांव बड़ेरिया तक एप्रोच मार्ग - 323 मीटर

लागत- 21.84 करोड़
---

अतिरिक्त पहुंच मार्ग के लिए होगा जमीन का अधिग्रहण

जरीफपुर गढि़या मार्ग से गांव नवाबगंज बेला तक दो किमी का अतिरिक्त पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।पुल बनने के बाद इस पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। बदायूं की आरएच कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम मिला है। उसे एक साल में काम पूरा करना होगा। एजेंसी को जल्द ही निर्माण की अनुमति दी जाएगी। उसके बाद वह काम शुरू करेंगे। - अरुण कुमार गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed