Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Temporary cracker market to be set up near Badaun bus stand in Bilsi

Budaun News: बिल्सी में बदायूं बस स्टैंड के पास लगेगा अस्थाई पटाखा बाजार

Sun, 01 Nov 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 01 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Temporary cracker market to be set up near Badaun bus stand in Bilsi
बिल्सी। दीपावली पर्व पर तीन दिन को नगर में लगने वाले अस्थाई आतिशबाजी बाजार के लिए प्रशासन ने स्थान चिन्हित कर लिया है। इस बार आतिशबाजी की दुकानें बदायूं स्टैंड के पास मोहल्ला संख्या छह स्थित खाली मैदान में लगाई जाएंगी। एसडीएम गौरव आर्य ने बताया कि आतिशबाजी बाजार के लिए नगर में तीन अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण किया था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्थलों का जायजा लिया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बदायूं बस स्टैंड के पास स्थित खाली मैदान को उपयुक्त मानते हुए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। दुकानदारों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले एसडीएम गौरव आर्य, सीओ आलोक सिद्धू और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने तीन स्थानों का निरीक्षण किया था। अब इसी मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed