फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tempo overturned after colliding with vehicle, eight people injured

Budaun News: वाहन से टकराकर पलटा टेंपो, आठ लोग घायल

Wed, 22 Feb 2023 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned after colliding with vehicle, eight people injured
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र में रंपुरिया गांव के पास मंगलवार रात किसी वाहन से टकराकर एक टेंपो पलट गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब आठ बजे टेंपो बिल्सी से उघैती की ओर आ रहा था। रास्ते में रंपुरिया गांव के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे यात्रियों में चीत्कार मच गया। शोर शराबा सुनकर सड़क से गुजर रहे लोग दौड़ पड़े। उन्होंने टेंपो सवार यात्रियों को बाहर निकाला। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। इस हादसे में ग्राम सतेती निवासी गुंजन शर्मा और लौड़ा बहेड़ी निवासी रामू को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि छह लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। संवाद


चोरी की दो बाइक समेत एक वाहन चोर गिरफ्तार
वजीरगंज। थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को पुलिस भवानीपुर गांव की मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति चोरी की बुलेट मोटर साइकिल के साथ पकड़ा गया। बाद में उसकी निशानदेही पर एक और बाइक बरामद हुई। उसने पूछताछ में अपना नाम राजकुमार निवासी गांव भवानीपुर बताया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed