{"_id":"6848840dabeb35f63d06a729","slug":"tempo-and-tractor-collide-on-meerut-badaun-highway-three-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-140937-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेरठ-बदायूं हाईवे पर टेंपू और ट्रैक्टर की भिंड़त, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेरठ-बदायूं हाईवे पर टेंपू और ट्रैक्टर की भिंड़त, तीन घायल
विज्ञापन
बिल्सी। मेरठ-बदायूं हाईवे पर स्थित मुजरिया थाने के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रैक्टर और टेंपो की भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो सवार तीन लोग घायल हो गए। टेंपो में रखा देसी घी भी सड़क पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मुजरिया पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव भवानीपुर खेरु निवासी मोहम्मद हयात और उनके भाई आदिल गांव के ही नदीम के टेंपू से देशी घी लेकर बदायूं बेचने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनका टेंपू हाईवे पर स्थित थाना मुजरिया के पास पहुंचा, तभी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर से टेंपू की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे टेंपो में बैठे तीनों लोग घायल हो गए। साथ ही टेंपो में रखा देशी घी सड़क पर बिखर गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
--
हाईवे पर टेंपो पलटा, चार लोग घायल
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। इससे चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मुजरिया चौराहे पर दिन में करीब दो बजे एक टेंपो विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार गांव मिश्रीपुर मुकईया निवासी सत्यपाल सिंह को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे गांव शेखपुर मझारा निवासी वीर सिंह, विजयपाल और फतुल्लागंज निवासी अनेक पाल के अलावा साइकिल सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। जहां सत्यपाल सिंह की गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद