फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Temperature expected to rise further today, relief expected next week

Budaun News: तापमान आज और बढ़ने का अनुमान, अगले सप्ताह राहत की उम्मीद

Mon, 27 May 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 27 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Temperature expected to rise further today, relief expected next week
शहर के जोगीपुरा में सड़क पर पसरा सन्नाटा, दुकानों नहीं दिन में नजर नहीं आयी भीड़। संवाद
बदायूं। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान सोमवार को और बढ़ेगा। अगले सप्ताह ही राहत की उम्मीद है। गर्मी भी ज्यादा सताएगी। रविवार दोपहर में लोगों को गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, अधिकतम तापमान 46.6 और न्यूनतम तापमान 33.9 दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बाद से तेज धूप व भीषण गर्मी के रूप में आग बरसना अप्रैल के अंत से शुरू हुई। रविवार की दोपहर के समय तो गर्म हवाओं ने लोगों की दिक्कत को और बढ़ा दिया। भीषण गर्मी के कारण शहर के बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी रवि ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक एक भी ग्राहक खरीदारी करने के लिए नहीं आया हैं। पूरा-पूरा दिन यूं अकेले बैठे निकल जाता है। कई बार तो इन्वर्टर भी धोखा दे जाता है। ऐसे में गर्मी में समय काटना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


इस सप्ताह यूं ही गर्मी बनी रहेगी। लोगों को अभी इस गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। अगले सप्ताह के बाद में तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

आलोक सागर गौतम, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed