फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tehsil have strict oversight

तहसील निरीक्षण में सख्त हो गए कमिश्नर

Fri, 27 Feb 2015 07:22 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 27 Feb 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु ने अपने दौरे के दूसरे ओर अंतिम दिन तहसील सदर का वार्षिक मुआयना किया। आरसी वसूली में शिथिलता पर खासी नाराजगी जताई। हिदायत दी है कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही को क्षम्य नहीं होगी। न्यायिक आदेशों में खामियां पाए जाने पर असंतोष जताया और पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर रात्रि विश्राम के बाद कमिशभनर ने शुक्रवार को डीएम शंभू नाथ, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव के साथ तहसील सदर का मुआयना किया। स्टांप की आरसी 17 जनवरी 2013 और व्यापार कर की आरसी 21 अप्रैल 2012 से अब तक लंबित पाई गई। उन्होंने अमीनवार समीक्षा करने और वसूली की सूचियों को कम्प्यूटर पर लोड कर संबंधित एसडीएम अपनी-अपनी तहसील की और एडीएम वित्त एवं राजस्व पूरे जिले की आरसी वसूली की साप्ताहिक समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न न्यायालयों में दायर वादों को यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

जाते-जाते कह गए कमिश्नर
कमिश्नर ने कहा कि जिले में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा श्रमिकों के हित के लिए चलाई जा रही 14 कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरन्त करें कार्रवाई- निरीक्षण के बाद आयुक्त जन समस्याएं सुन रहे थे तभी ग्राम बनेई की महिला मशकूरन ने आयुक्त के सामने रो-रो कर अपनी पीड़ा सुनाई जिस पर आयुक्त भावुक हो गए और उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि इस प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई होना चाहिए। बता दें कि इस महिला का तहसीलदार न्यायालय में किसी मामले को लेकर मुकदमा चल रहा है। आयुक्त के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी ने दायर मुकद्मे की स्थिति का जायजा लेते हुए तहसीलदार को हिदायत दी है कि इस न्यायिक प्रक्त्रिस्या को यथाशीघ्र निस्तारित किया जाए। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार सदर राजमणि मिश्रा सहित अन्य स्टाफ  मौजूद रहा।



आयुक्त, डीएम ने किया पुरस्कृत- तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीर सहाय को तहसील सदर के समस्त ग्रामों के नाम कंठस्थ हैं और वह उनको इस धारा प्रवाह से सुनाता है कि सुनने वाले को यह महसूस होता है कि कोई कविता पाठ की जा रही हो, इस कर्मचारी ने आयुक्त को भी जब तहसील सदर के समस्त गांवों के नाम 2-4 मिनट में ही जुबानी सुना दी है तो आयुक्त ने एवं जिलाधिकारी ने प्रसन्न होकर कर्मचारी को 500-500 रुपये देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed