Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kakoda Mela approaches; a tributary of the Ganges begins to dry up at the riverbank.

Budaun News: ककोड़ा मेला नजदीक, घाट पर सूखने लगी गंगा की उपधारा

Tue, 10 Nov 2026 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kakoda Mela approaches; a tributary of the Ganges begins to dry up at the riverbank.
बदायूं के ककोड़ा मेला में सूख रही गंगा की उपधारा। संवाद
कादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ककोड़ा मेला में झंडी पूजन को महज छह दिन शेष हैं। ऐसे में मेला स्नान घाट पर गंगा की उपधारा सूखने लगी है। इससे कल्पवासियों के स्नान, मुख्य स्नान घाट और गंगा आरती के आयोजन पर संकट गहराने लगा है। मेला स्थल के चयन को लेकर जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

ककोड़ा ग्राम पंचायत की प्रशासक अमरवती के अलावा मिंटू शाक्य, रामसिंह, महेश, चेतराम आदि ग्रामीणों का आरोप है कि मेला स्थल का चयन करते समय गंगा की मुख्य धारा, पानी की उपलब्धता और अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज किया गया। समस्या को लेकर प्रशासक सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा है। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ककोड़ा मेले में कल्पवासियों के लिए गंगा स्नान महत्वपूर्ण होता है। श्रद्धालु गंगा किनारे कल्पवास कर प्रतिदिन स्नान, पूजन व धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। उपधारा का सूखना कल्पवासियों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। गंगा आरती पर भी जल की कमी का असर पड़ने की आशंका है। बता दें कि 17 नवंबर को ककोड़ा मेला में झंडी पूजन है, जबकि 24 नवंबर को मुख्य स्नान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पंसोती से जोरीनंगला तक लगता था मेला
स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीणों ने बताया कि पहले मेला स्थल निर्धारित करने में गंगा की मुख्य धारा और पानी की उपलब्धता को प्रमुखता दी जाती थी। पंसोती से जोरीनंगला तक जहां भी गंगा की मुख्य धारा मिलती थी, वहीं मेला लगाया जाता था। जिन स्थानों पर सुतिया यानी गंगा की उपधारा होती थी, वहां आवागमन के लिए पुलिया बनाई जाती थी। इस बार स्थानीय अनुभवी लोगों की सलाह नहीं मानी गई।


ककोड़ा देवी मंदिर के महंत ने भी जल की कमी पर जताई आपत्ति
ककोड़ा देवी मंदिर के महंत धर्मगिरी ने भी मेला स्थल पर जल की कमी को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि गंगा मेले में स्नान के लिए जल की उपलब्धता जरूरी है। जल की कमी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। प्रशासन को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। धार्मिक महत्व वाले मेले में स्नान घाट की व्यवस्था को लेकर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
महंत ने कहा कि ककोड़ा मेला केवल मेला नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र है। यहां गंगा स्नान का पुण्य लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। उन्हें स्नान के लिए ही भटकना पड़ा तो मेले की साख पर असर पड़ेगा।

मंगलवार को भी नहीं पहुंचे जिला पंचायत के कर्मचारी
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को जिला पंचायत का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पानी की समस्या को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं होने से समाधान नहीं हो पा रहा।

70 लाख पहुंचा ठेका, दुकानदारों के कलेक्शन में 15 प्रतिशत की वृद्धि
पिछले वर्ष 2025 में मेले का ठेका 46 लाख रुपये का था, जबकि इस वर्ष 2026 में यही ठेका 70 लाख में हुआ है। नानकमत्ता के मनु चौहान ने तहबाजारी का ठेका लिया है। ठेके की रकम में 24 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। जिला पंचायत के कलेक्शन इंचार्ज धर्मचंद ने बताया कि दुकानदारों से कलेक्शन में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मेले की आमदनी बढ़ने के साथ व्यवस्थाओं में भी सुधार जरूरी। गंगा स्नान घाट, पानी की उपलब्धता और कल्पवासियों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।


पिछले साल जहां मेला लगा था। इस साल वहीं पर मेला लगना तय किया गया है। अभी वहां पर गंगा का पानी कम आ रहा है। इसको लेकर मौके का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही स्नान घाट पर पानी कैसे बढ़ाया जाए, इसको लेकर प्रयास किए जाएंगे। -सांई आश्रित शाखमुरी, मेला अधिकारी ककोड़ा एवं एसडीएम सदर

बदायूं के ककोड़ा मेला में सूख रही गंगा की उपधारा। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में सूख रही गंगा की उपधारा। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में सूख रही गंगा की उपधारा। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में सूख रही गंगा की उपधारा। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में सूख रही गंगा की उपधारा। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में सूख रही गंगा की उपधारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed