फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager who went to bathe with friends drowned

Budaun News: दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

Tue, 16 Jul 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 16 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bathe with friends drowned
ललित का फाइल फोटो।
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के कमां गांव के मझरा गौटिया में सोमवार शाम गड्ढे में डूबकर 17 वर्षीय ललित की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ आईटीआई के पीछे नहाने गया था। इसी दौरान वह ज्यादा गहराई में चला गया, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ। ललित पुत्र बागेश अपने दोस्तों के साथ आईटीआई के पीछे गड्ढे में नहाने गया था। इस दौरान वह ज्यादा गहराई में चला गया। यह देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिससे गांव के कई लोग आ गए। उन्होंने बमुश्किल किशोर को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान किशोर की मां घर पर थी। उसके पिता बाहर काम करने गए हुए हैं। परिवार वाले उसका शव अपने घर ले गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed