फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager was murdered for robbing an e-rickshaw, one arrested

Budaun News: ई-रिक्शा लूटने के लिए की थी किशोर की हत्या, एक गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager was murdered for robbing an e-rickshaw, one arrested
हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के सत्यवीर उर्फ बंटू की हत्या उसका ई-रिक्शा लूटने के लिए की गई थी। हत्यारोपी मुजरिया चौराहे से उसका ई-रिक्शा बुक कर कुछ सामान पहुंचाने के बहाने निर्माणाधीन मकान में ले गए। जहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की अब भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

ग्राम सगराय निवासी सत्यवीर उर्फ बंटू (17) चार फरवरी को ई-रिक्शा समेत लापता हो गया था। वह उस दिन सवारियां लेकर मुजरिया चौराहे पर गया था। जब देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों ने दूसरे दिन मुजरिया थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुजरिया चौराहे से लेकर सहसवान तक तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखीं गईं लेकिन ई-रिक्शा चालक का कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह इस्लामनगर मार्ग पर खाई में ई-रिक्शा तो रविवार दोपहर उसका मुजरिया चौराहे से ही कुछ दूर एक निर्माणाधीन मकान में शव पड़ा मिला। उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर शाम उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया लेकिन परिवार वालों ने काफी समझाने के बाद अंतिम संस्कार किया। इधर सोमवार दोपहर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में सहसवान कस्बे के मोहल्ला रुस्तम टोला निवासी इकबाल उर्फ इकबालुद्दीन को पकड़ा है। उसने बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खैरी निवासी गौरव माहेश्वरी के साथ मिलकर मुजरिया चौराहे से सत्यवीर का ई-रिक्शा बुक किया था। उन्होंने कहा था कि निर्माणाधीन मकान से कुछ सामान उठाकर लाना है। इस बहाने वह सत्यवीर को उस मकान में ले गए और उसकी हत्या कर दी।
बाद में उसका ई-रिक्शा, मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड और 1200 रुपये लूटकर भाग गए। अभी गौरव माहेश्वरी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उसको तलाश कर रही है। इकबाल को जेल भेज दिया गया है।
-
सर्विलांस ने पहुंचाया आरोपी तक
इकबाल और गौरव ने ई-रिक्शा बुक करने के दौरान ही सत्यवीर की हत्या करने की योजना बना ली थी। उन्होंने ई-रिक्शा में बंधी रस्सी से ही गला घोंटा था। बाद में इकबाल ने लूटे गए ई-रिक्शा चालक के मोबाइल में अपनी सिम डाला था। थाना पुलिस ने इससे पहले ही उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा चुकी थी। ऐेसे में नंबर के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

-
मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया
ई-रिक्शा चालक के लापता होने के बाद से उसके परिवार वाले लगातार उसकी तलाश कराने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed