फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager murdered for robbing e-rickshaw angry people blocked the road in Budaun

किशोर की हत्या कर लूटा ई-रिक्शा: बेटे का शव देखकर बेसुध हुई मां, गुस्साए लोगों ने कोतवाली के बाहर लगाया जाम

Tue, 28 May 2024 08:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 May 2024 08:00 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली इलाके में 24 मई से ई-रिक्शा समेत लापता रोहताश उर्फ हरिओम की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव अरिल नदी के किनारे से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
Teenager murdered for robbing e-rickshaw angry people blocked the road in Budaun
रोहताश का फाइल फोटो, उसकी मां को संभालतीं पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली इलाके में 24 मई से ई-रिक्शा समेत लापता 14 वर्षीय रोहताश उर्फ हरिओम का शव मंगलवार दोपहर अरिल नदी से बरामद हुआ। तीन लोग उसका ई-रिक्शा बुक करके ले गए थे और उन्होंने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अरिल नदी के किनारे शव फेंक दिया। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने ई-रिक्शा लूटने के लिए उसकी हत्या की थी। 

विज्ञापन


उनकी ही निशानदेही पर मंगलवार दोपहर शव बरामद किया गया। गुस्साए परिवार वालों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही और देरी का आरोप लगाते हुए दोपहर के समय कोतवाली के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटा तक जाम लगा रहा। तब कहीं पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


ग्राम पिंदारा निवासी रोहताश उर्फ हरिओम पुत्र सीताराम 24 मई को अपना ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। उसके बाद से किशोर का कुछ पता नहीं चला। तब से परिवार वाले लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रहे थे। 25 मई को मुंशिया नगला रोड पर उसका ई-रिक्शा खड़ा मिला था, लेकिन उसकी चार बैटरी चोरी कर ली गई थीं। परिवारवाले अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे थे और लगातार किशोर को तलाश करने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Teenager murdered for robbing e-rickshaw angry people blocked the road in Budaun
गुस्साए ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने खंगाले 150 सीसीटीवी कैमरे 
उसकी तलाश में पुलिस ने लक्ष्मीपुर से लेकर बिसौली तक करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लक्ष्मीपुर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन लोग ई-रिक्शा के साथ दिखाई दिए, जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार रात दो लोगों को दबोच लिया और उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की गई। तब पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रोहताश का शव अरिल नदी से बरामद किया। उसका शव काफी खराब हो चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी पर किशोर के परिवार वाले और गांव के तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए। 

उन्होंने कोतवाली का घेराव कर दिया। दोपहर करीब दो बजे कोतवाली के सामने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। परिवारवालों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और उन्हें सामने लाने को भी कहा। भीषण गर्मी में सभी लोग जाम लगाए रहे। इसकी सूचना पर फैजगंज बेहटा, बिल्सी, इस्लामनगर और वजीरगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पीएसी को भी बुला लिया गया। पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। उसके बाद कहीं परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हुए।

किशोर की हत्या 24 मई को ही कर दी गई थी
पिंदारा के रोहताश की हत्या तीन लोगों ने मिलकर की थी। उनमें पकड़े गए परसिया निवासी अंकित ने बताया कि इसमें दो आरोपी बिसौली कस्बा के रहने वाले हैं। उन्होंने रोहताश का ई-रिक्शा पुलिस चौकी के सामने से बुक किया था। उसके बाद वह ई-रिक्शा मलखानपुर और लक्ष्मीपुर होते हुए अरिल नदी पहुंचे थे। वहीं उन्होंने मिलकर रोहताश की हत्या कर दी थी। इसमें अभिजीत नाम का आरोपी अभी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। तीसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। 

लाश बरामद करने से पहले तैनात कर दी गई पुलिस
मंगलवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने जहां से किशोर का शव बरामद किया। उससे पहले घटनास्थल के आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। करीब एक किलोमीटर पहले ही लोगों को रोक लिया गया था। उस दौरान घटनास्थल पर किसी को जाने नहीं दिया गया।

सैदपुर कस्बे में कबाड़े में बेची थीं ई-रिक्शा की बैटरी
तीनों हत्यारोपियों ने रोहताश की हत्या के बाद उसके ई-रिक्शा की बैटरी लाकर सैदपुर कस्बे में एक कबाड़ी की दुकान पर बेची थी। सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बैटरी बरामद कर ली हैं। आरोपियों ने बैटरी कितने में बेची थीं। पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed