फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager dies after being flung onto the road and run over by a dumper following a collision; two others injured.

Budaun News: टक्कर में उछलकर सड़क पर गिरे किशोर की डंपर से कुचलकर मौत, दो घायल

Sat, 20 Jun 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being flung onto the road and run over by a dumper following a collision; two others injured.
दुर्घटना के बाद पुलिस के कब्जे में डंपर। संवाद
बदायूं। मुजरिया थाने से चंद कदम दूर बिल्सी रोड पर बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 14 वर्षीय किशोर डंपर के आगे गिरा और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके एक रिश्तेदार का पैर बुरी तरह कुचल गया। किशोर के बड़े भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना मुजरिया के व्यस्त चौराहे से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुई। पास में थाना होने के कारण पुलिस भी मौके पर जल्दी पहुंच गई।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अगेई निवासी वाल्मीकि समाज के शिव (14), उसका बड़ा भाई शिवम (27) और गांव ब्योली निवासी अमृतपाल (45) बाइक से बिल्सी की ओर से मुजरिया आ रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्य चौराहे से करीब 50 मीटर की दूरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में शिव उछलकर गिर गया और डंपर के पहियों से बुरी तरह कुचल गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार उसका बड़ा भाई शिवम और रिश्तेदार अमृतपाल भी घायल हो गए। अमृतपाल का एक पैर कुचल जाने से उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पास में थाना होने के कारण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल और मृत किशोर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और डंपर कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ही घायलों से जानकारी कर उनके गांव में परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमॉर्टम और जिला अस्पताल पहुंचे।


दुर्घटनाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है मुजरिया चौराहा
मुजरिया चौराहे पर बड़ी संख्या में डंपर गुजरते हैं। कभी तो इनकी ही लंबी लाइनें लग जाती हैं। एक ओर मुजरिया क्षेत्र के कटैया गांव से निर्माणाधीन एनएच मार्ग के लिए मिट्टी की ढुलाई हो रही है तो दूसरी ओर बजरी आदि के व्यवसायिक डंपर फर्राटा भरते रहते हैं। इनकी तेज रफ्तार यहां अन्य वाहनों के लिए खतरा बनी रहती है। चौराहा टेंपो और ई-रिक्शा से घिरा रहता है। चारों ओर जाने के लिए यात्रियों की संख्या भी अच्छी-खासी रहती है। रोडवेज की बसें भी आकर सवारियों उतारती रहती हैं। दुर्घटनाओं के लिए यह जगह बेहद संवेदनशील है।

डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed