फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager dead body found near the intersection in Budaun

Budaun News: चौराहे के पास किशोर का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 20 Jun 2026 06:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 20 Jun 2026 06:06 PM IST
सार

बिल्सी कस्बे में शनिवार तड़के अम्बियापुर चौराहे के पास 15 वर्षीय किशोर का शव पड़ा मिला। वह साहिबगंज निवासी रमेश किरारी का पुत्र था। उसकी मौत कैसे हुई, इसका कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Teenager dead body found near the intersection in Budaun
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिल्सी कस्बे में शनिवार तड़के करीब चार बजे सनसनी फैल गई, जब अशोक सम्राट चौक के पास 15 वर्षीय किशोर का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक की पहचान साहिबगंज निवासी रमेश किरारी के पुत्र सत्यम के रूप में हुई है।

विज्ञापन




परिजनों के अनुसार सत्यम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। मृतक के पिता रमेश किरारी ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उनके बेटे का शव अम्बियापुर चौराहे के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


मौत का कारण स्पष्ट नहीं 
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटे के साथ क्या हुआ, कैसे उसकी मौत हुई, इसकी जानकारी पुलिस ही बताएगी। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह के अनुसार शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed