{"_id":"66b25cea45f9e8158001b1eb","slug":"teenage-girl-raped-after-being-locked-in-shop-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123717-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुकान में बंद कर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुकान में बंद कर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से परचून की दुकान में बंद करके दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
किशोरी की मां का कहना है कि दो अगस्त की दोपहर वह अपने खेत पर गई थी। उसकी 14 साल की बेटी पड़ोस में परचून की दुकान पर पेचकस लेने गई थी। उसने दुकानदार प्रदुम से पेचकस मांगा था। दुकानदार ने उससे कहा कि वह स्वयं दुकान में आकर पेचकस ले ले। जैसे ही वह दुकान में घुसी कि आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसको धमकी दी कि अगर किसी को बताया कि वह उसे जान से मार देगा।
आरोपी ने उसे धमका कर मंगलवार सुबह भी दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी दुकान से निकल रही थी। तभी उसके बेटे ने देख लिया था। आरोपी ने उसे भी धमकी दी। उसके बेटे ने घर आकर जब इसके बारे में बताया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। फिलहाल आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। संवाद