फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenage Clinic will solve physical and mental problems of teenage girls.

Budaun News: टीनएज क्लीनिक में दूर होंगी किशोरियों की शारीरिक, मानसिक समस्याएं

Wed, 06 Dec 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teenage Clinic will solve physical and mental problems of teenage girls.
जागरूकता ​शिविर में जानकारी देते मेडिकल कॉलेज के डाक्टर और मौजूद प्रचार्य एवं अन्य। स्रोत- मेडि
बदायूं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से मदर्स पब्लिक स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. एनसी प्रजापति ने किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं माहवारी, एनीमिया, त्वचा, शारीरिक बदलाव एवं मानसिक तनाव आदि पर विस्तार से चर्चा की। बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डाॅ. विमलेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किये। डाॅ. रचना गुप्ता ने टीनएज हेल्थ क्लीनिक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा, क्लीनिक में किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न शारीरिक, मनोवैज्ञानिक एवं व्यावहारिक परिवर्तनों का सावधानीपूर्वक परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। क्लीनिक राजकीय मेडिकल काॅलेज के कमरा नंबर 133 में स्थित है, जो प्रत्येक शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बाल रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग एवं मानसिक रोग विभाग के विशेषज्ञ परामर्श देंगे। क्लीनिक में नौ से 19 साल तक की लड़कियां अपनी शारिरिक, मानसिक अथवा अन्य किसी भी समस्या के लिए परामर्श ले सकती हैं। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य शीबा खान, रश्मि सक्सेना, नीरज पांडेय, अंजलि सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed