फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Technician and contractual lineman arrested while accepting a bribe of 12,000.

Budaun News: 12 हजार की रिश्वत लेते टेक्नीशियन और संविदा लाइनमैन गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Technician and contractual lineman arrested while accepting a bribe of 12,000.
जरीफनगर थाने क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से टीजी-2 और लाइनमैन गिरफ्तार। स्त्रोत संगठन
बदायूं। खेत में फुंका ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए किसान से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जरीफनगर विद्युत उपकेंद्र में तैनात टीजी-2 (टेक्नीशियन) हरदेवा राम और संविदा लाइनमैन मानक चंद्र को बरेली से आई भष्ट्राचार निवारण (एंटी करप्शन) संगठन की टीम ने दबोच लिया। बृहस्पतिवार की शाम 3:12 बजे विद्युत उपकेंद्र पर की गई कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई। दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद टीम इन्हें सहसवान थाने ले गई।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुड़ई गांव निवासी सर्वेश कुमार के खेत में ट्यूबवेल का ट्रांसफॉर्मर कुछ दिन पहले फुंक गया था। खेत में नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने के लिए उन्होंने विद्युत उपकेंद्र के कई चक्कर लगाए। आरोप है कि खेत में ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए विद्युत निगम के टीजी-2 पद पर तैनात हरदेवा राम निवासी गांव जीणवार थाना मारोठ जिला नागौर राजस्थान और संविदा लाइनमैन मानक चंद्र निवासी गांव आरिफपुर भक्ता नगला, थाना जरीफनगर ने किसान से 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

परेशान किसान ने मामले की शिकायत बरेली जाकर एंटी करप्शन कार्यालय में की। शिकायत जांच में सही मिली। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में टीम ने रिश्वतखोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बृहस्पतिवार शाम करीब 3:12 बजे विद्युत उपकेंद्र में दोनों आरोपियों को किसान ने रिश्वत की तय रकम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पहले से जाल बिछाए टीम ने मौके पर पहुंचकर टीजी-2 और संविदा लाइनमैन को रकम के साथ दबोच लिया। टीम ने दोनों के कब्जे से 12 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी ने सहसवान थाने में दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed