फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers will be provided NISHTHA training on the DIKSHA portal.

Budaun News: दीक्षा पोर्टल पर दिया जाएगा शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण

Mon, 06 Jul 2026 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be provided NISHTHA training on the DIKSHA portal.
बदायूं। जिले के परिषदीय, राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप तैयार करने के लिए निष्ठा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह दीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित होगा। प्रशिक्षण के जरिए शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, तकनीक आधारित शिक्षण, डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग, साइबर सुरक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

निष्ठा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का ऑनलाइन नामांकन 21 मई 2026 से शुरू हो चुका है। नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। सभी ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 15 सितंबर 2026 तक संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में शासन स्तर से सभी बीएसए, डायट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), एसआरजी, एआरपी आदि को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि जिले के सभी पात्र शिक्षकों का शत-प्रतिशत नामांकन और प्रशिक्षण समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। विभाग के अनुसार यह प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं होगा, बल्कि ऑनलाइन मॉड्यूल, मूल्यांकन और प्रमाणन के माध्यम से शिक्षकों की दक्षता भी परखी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन श्रेणियों में तैयार किए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल
निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) की है, जिसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा दो तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा और बुनियादी चीजें सीखने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दूसरी श्रेणी फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) की है, जिसके तहत कक्षा तीन से पांच तक के शिक्षकों को भाषा और गणितीय दक्षता आधारित शिक्षण पद्धति सिखाई जाएगी। तीसरी श्रेणी में कक्षा छह से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एडवांस मॉड्यूल तैयार किए गए हैं, जिनमें साइबर हाइजीन, ई-वेस्ट प्रबंधन, एक्शन रिसर्च, कैच द रेन, डिजिटल सुरक्षा और तकनीक आधारित शिक्षण जैसे विषय शामिल हैं।


शिक्षकों कोे दीक्षा पोर्टल के माध्यम से निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में ऑनलाइन जानकारी दी जानी है। इसके लिए शिक्षक 31 अगस्त तक अपना पंजीकरण पोर्टल पर करा सकते हैं। -नवीन कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed