फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers encouraged to achieve the goals of PM Suryaghar Yojana

Budaun News: पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए शिक्षकों को किया प्रोत्साहित

Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teachers encouraged to achieve the goals of PM Suryaghar Yojana
बदायूं। डायट प्रेक्षागृह में मंगलवार को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद के प्राथमिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों की कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने की। उन्होंने शिक्षकों को योजना के बारे में जानकारी देते हुए अपने-अपने घरों में ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में परियोजना अधिकारी नेडा प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि जनपद को 5880 संयंत्रों का लक्ष्य आवंटित है, जिसके सापेक्ष अब तक 770 सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। 597 लाभार्थियों के खातों में अनुदान स्थानांतरित किया जा चुका है। योजना के अनुसार, सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाना है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, एक किलोवॉट सोलर संयंत्र पर लगभग 60,000 रुपये व्यय आता है। इसमें 45,000 रुपये केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनुदान के रूप में प्रदान किए जाते हैं। इसी प्रकार दो किलोवॉट संयंत्र की लागत 1,20,000 रुपये पर 90,000 रुपये व तीन किलोवाट संयंत्र की लागत 1,80,000 रुपये पर 1,08,000 रुपये का अनुदान उपलब्ध है। बताया कि प्रदेश में जनपद की रैंक वर्तमान में 55 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed