फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers' biodata affiliation contrary to government orders

Budaun News: शासनादेशों के विपरीत शिक्षिका का किया बीईओ ने संबद्धीकरण

Sat, 06 Jul 2024 05:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 06 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers' biodata affiliation contrary to government orders
राथमिक विद्यालय सिमरिया का निरीक्षण करते बीएसए वीरेन्द्र कुमार सिंह। संवाद
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग में संबद्धीकरण का खेल काफी पुराना है। खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से शिक्षकों को एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय संबद्ध कर देते हैं। जबकि शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में संबद्धीकरण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नवागत बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सिमरिया का निरीक्षण किया। यहां पर पाया कि सहायक अध्यापिका निधि मिश्रा का संबद्धीकरण किया गया है। यह संबद्धीकरण बीईओ जगत ने किया था। बीएसए ने नियम विरुद्ध संबद्धीकरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए बीईओ को निर्देश दिए कि वह सहायक अध्यापिका को मूल विद्यालय भेजकर अवगत कराएं।
विज्ञापन

विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट के व्यय संबंधी अभिलेख भी विद्यालय में नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय सरफुद्वीनगला में सुबह 08:05 बजे विद्यालय का निरीक्षण किया, तब प्रधानाध्यापिका लेखपाल दिवाकर मौजूद नहीं थी। निरीक्षण के दौरान वह देरी से विद्यालय आईं। शिक्षामित्र जमुना प्रसाद गैरहाजिर मिले। वह लंबे समय से गैरहाजिर हैं। उनको नोटिस भेजने के निर्देश दिए गए। कहा कि अगर तब भी न आए तो संविदा समाप्ति का नियमानुसार प्रस्ताव दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed