{"_id":"8517826cf69e9e3271edb35270447dbd","slug":"tax-collector-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसूली में लापरवाही पर अमीन निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसूली में लापरवाही पर अमीन निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
Updated Thu, 24 Sep 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने बताया कि अमीन केशव देव ने वसूली पर काफी लापरवाही बरती, साथ ही पूर्व में तैनात रहे पहाड़पुर क्षेत्र के 1410 फसली अभिलेखों को समय पर जमा नहीं किया है। इस कारण विभागीय कार्य बाधित रहा। इसके अलावा अभियान में की गई वसूली धनराशि का गबन भी हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। कई रसीद बुकों के साथ छेड़छाड़ कर वसूली धनराशि को छिपाने की कोशिश भी की गई है। साथ ही उक्त अमीन ने अपने कार्य को सीजनल अमीन शिशुपाल से कराया है, जो विभागीय नियमों के विरुद्ध है। इसको लेकर कई बार उन्हें चेतावनी भी जारी की गई। मगर उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। बीते दिन छह बिंदुओं के आरोप पत्र जारी कर केशव देव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही क्षेत्र के तीन अमीन की वसूली उचित नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन