फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tauqeer borrowed five thousand rupees worth of fertilizer 28 years ago, and the interest was 23 thousand rupees.

Budaun News: तौकीर ने 28 साल पहले उधार ली थी पांच हजार की खाद, 23 हजार बना ब्याज

Thu, 09 Oct 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tauqeer borrowed five thousand rupees worth of fertilizer 28 years ago, and the interest was 23 thousand rupees.
बदायूं/बरेली। बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मूल रूप से बदायूं जिले के गांव करतौली निवासी तौकीर रजा ने वर्ष 1997 में साधन सहकारी समिति करतौली से पांच हजार रुपये की खाद उधार ली थी। मौलाना ने न तो मूल रकम जमा की, न ही ब्याज अदा किया। अब 23 हजार रुपये ब्याज सहित यह रकम 28 हजार हो गई है।
विज्ञापन


बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल में दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि बिनावर थाना क्षेत्र के करतौली गांव के मूल निवासी मौलाना तौकीर रजा ने साल 1997 में बैंक से 5055.60 रुपये की खाद ली थी, पर इस रकम को जमा नहीं किया। अब ब्याज सहित यह बकाया 28,346 रुपये हो गया है। तौकीर रजा का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना तो बैंक को भी अपनी रकम वसूली की याद आ गई। डीसीडीएफ के अध्यक्ष रवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तौकीर रजा ने साधन सहकारी समिति करतौली से यह लोन लिया था। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में तौकीर की संपत्ति कुर्क हो सकती है।
विज्ञापन

राजनीति में चमका तो नहीं हो सकी वसूली

बैंक की ओर से तौकीर को कई नोटिस भेजे गए थे। हालांकि, इस दौरान तौकीर बरेली की राजनीति में बड़ा चेहरा बन गया। इस कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी। बरेली बवाल के बाद तौकीर से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए। इसी दौरान यह बैंक लोन सामने आया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जितेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि तौकीर रजा पर बैंक अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed