फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Taposiddha Temple to become an attractive tourist spot, approval of 1.5 crore

Budaun News: तपोसिद्ध मंदिर बनेगा आकर्षक पर्यटक स्थल, डेढ़ करोड़ की स्वीकृति

Mon, 27 Oct 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Taposiddha Temple to become an attractive tourist spot, approval of 1.5 crore
मंदिर परिसर में ग्रामीणों व पर्यटन विभाग की टीम के साथ जायजा लेते विधायक महेश चंद्र गुप्ता। स्र
बदायूं। शहर विधायक और पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोषपुर स्थित प्राचीन तपोसिद्ध बाबा की मणि मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन ने इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग की टीम ने स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन

यह मंदिर बदायूं की आस्था, इतिहास और आध्यात्मिकता का केंद्र है। मंदिर का सुंदरीकरण और पर्यटक स्थल के रूप में विकास होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। रविवार को पर्यटन विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी राकेश कुमार और आर्किटेक्ट आदित्य साहू अपनी टीम के साथ घोषपुर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण कर प्रस्तावित निर्माण कार्यों की जानकारी ली और स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया। टीम ने बताया कि परियोजना में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, सड़क और प्रकाश व्यवस्था, आगंतुकों के लिए विश्राम स्थल तथा पर्यटक सूचना केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।लोगों ने कहा कि विधायक ने जो वादा किया था, उसे निभाकर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौराणिक महत्व वाला धार्मिक स्थल है मंदिर
तपोसिद्ध बाबा की मणि का यह मंदिर अत्यंत प्राचीन और पौराणिक महत्व वाला धार्मिक स्थल है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह वही स्थान है जहां महान संत तपोसिद्ध महाराज ने कठोर तपस्या की थी। कहा जाता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वर्षों पहले इस स्थान पर मां गंगा का प्रवाह होने की भी मान्यता रही है। ग्राम घोषपुर और आसपास के ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल को पर्यटन मानचित्र पर स्थान मिले। इस दिशा में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से भेंट कर विस्तृत प्रस्ताव सौंपा था। शासन स्तर पर पहल सफल रही और अब यह मंदिर बदायूं के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शामिल होने जा रहा है।


यह तपोसिद्ध बाबा की मणि का प्राचीन मंदिर है। इसके विकास के लिए मैंने शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए। अब सरकार ने इसको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने काे डेढ़ करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। पर्यटन विभाग की टीम ने पूरा खाका तैयार कर लिया है और शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। इससे न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। - महेश चंद्र गुप्ता, शहर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed