फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tadka slaughter staged in Ramlila festival

Budaun News: रामलीला महोत्सव में हुआ ताड़का वध का मंचन

Tue, 17 Oct 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 17 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tadka slaughter staged in Ramlila festival
गांधी ग्राउंड में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
बदायूं। गांधी ग्राउंड में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में सोमवार को कलाकारों ने ताड़का वध का मंचन किया। इसमें दिखाया कि ऋषियों के यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र अयोध्या के राजा दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को मांगते हैं। उन्हें लेकर वन की ओर प्रस्थान करते हैं। अगस्त ऋषि के शाप से ताड़का इस वन में रहती है और आने-जाने लोगों की हत्या कर देती है।
विज्ञापन

ताड़का के पुत्र सुबाहु और मारीच उसके कार्यों को बढ़ावा देते रहते हैं। इस दौरान श्रीराम-लक्ष्मण विश्वामित्र को यज्ञ का शुभारंभ करने को कहते हैं। इसकी सूचना पर ताड़का आती है। तभी भगवान श्रीराम उसका वध कर देते हैं। ताड़का का वध होते ही लोग भगवान राम की जय-जयकार करने लगते हैं।
विज्ञापन

कादरचौक। राधाकांत मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया गया। मिथिला नरेश राजा जनक से सीता के स्वयंवर का निमंत्रण प्राप्त होने पर ऋषि विश्वामित्र, श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर मिथिला नगरी के लिए रवाना होते हैं। रास्ते में गौतम ऋषि के आश्रम में पहुंचते है। पति गौतम के श्राप से पत्थर की शिला बनी अहिल्या का भगवान श्रीराम उद्धार करते हैं। मिथिला में ऋषि विश्वामित्र और राम-लक्ष्मण का राजमहल में स्वागत होता है। ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर गुरु की पूजा के लिए राम फूल लेने के लिए राजा जनक की वाटिका में जाते हैं, वहां जनकदुलारी से उनकी भेंट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed