फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   System wakes up after 180 deaths; massive road safety campaign to run for 15 days starting tomorrow.

Budaun News: 180 मौतों के बाद जागा सिस्टम, कल से 15 दिन चलेगा सड़क सुरक्षा का महाअभियान

Sun, 21 Jun 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
System wakes up after 180 deaths; massive road safety campaign to run for 15 days starting tomorrow.
पीडीएफ
बदायूं। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों के बाद अब पुलिस और परिवहन विभाग ने कार्रवाई करने की तैयारी की है। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर 22 जून से जिलेभर में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और अन्य वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष अब तक करीब 290 सड़क हादसों में 180 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार बढ़ते हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान की रणनीति तैयार की है। अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जाएगा और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। अभियान के तहत बिना वैध नंबर प्लेट संचालित ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर वाहनों को चिह्नित कर सीज किया जाएगा। साथ ही ई-रिक्शा, रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने की व्यवस्था भी कराई जाएगी, ताकि रात के समय हादसों की संभावना कम हो सके।
विज्ञापन

पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें जिले के ऐसे टी और वाई जंक्शनों को भी चिह्नित करेगी, जहां बार-बार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, यातायात संकेतक और रंबल स्ट्रिप्स लगाई जाएंगी, जिससे वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन छिन रही जिंदगी
जिले में सड़क हादसे चिंता का विषय बन चुके हैं। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, फर्जी नंबर प्लेट और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण लगातार लोगों की जान जा रही है। हाल के महीनों में कई बड़े हादसे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर चुके हैं।


ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर पर सबसे ज्यादा फोकस
अभियान में ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर विशेष निशाने पर रहेंगे। बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों को मौके पर ही सीज किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे वाहन कई गंभीर हादसों की वजह बन रहे हैं।



जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से 22 जून से 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अंकिता शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed