फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Swings, sports spectacles, light fitting work intensified in Kakoda fair

ककोड़ा मेले में पहुंचे झूले, खेल-तमाशे, लाइट फिटिंग का काम तेज

Thu, 11 Nov 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Swings, sports spectacles, light fitting work intensified in Kakoda fair
ककोड़ा मेला में पहुंचा लाइट फिटिंग का सामान। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। ककोड़ा मेला लगाने की तैयारियां और तेज हो गईं हैं। आसपास के खेतों में खड़ी गन्ना की फसल जोरों पर काटी जा रही है। अस्थाई सड़कें बनाने का काम भी तेज हो गया है। ककोड़ा मेला में झूले, खेल तमाशे भी पहुंच गए हैं। उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा मेले में लाइट फिटिंग का काम चल रहा है। गंगा किनारे और सड़कों के किनारे रोशनी की व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

12 नंवबर शुक्रवार को मेला में ककोड़ा देवी मंदिर से देवी स्वरूप झंडी पहुंचेगी। इससे मेला लगाने की तैयारियां और तेज हो गई हैं। बुधवार को तहसीलदार करनवीर सिंह ने ककोड़ा मेला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला में लाइट फिटिंग कर रहे मजदूरों को जल्द से जल्द काम निपटाने के निर्देश दिए। अस्थाई सड़क बनाने वालों से भी कहा कि वह समय पर अपना काम खत्म करें जिससे मेला पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। उन्होंने मेले में घूमकर निरीक्षण किया।इस समय मेला लगाने का काम तेजी से चल रहा है। नक्शे के मुताबिक जहां श्रद्धालुओं के डेरे तंबू लगेंगे। अभी भी वहां किसानों की फसल खड़ी हुई है। किसान तेजी से अपने खेतों में गन्ना की फसल काट रहे हैं। करीब सौ हेक्टेअर जमीन खाली कराई जानी है। इससे किसानों ने अपने खेतों में काम तेज कर दिया है। वह ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरकर नजदीकी कोल्हू पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार मेले में नहीं मिलेंगे मिट्टी के चूल्हे
ककोड़ा मेला में मिट्टी के चूल्हे भी पहचान हुआ करते थे। यहां आने वाले श्रद्धालु कभी चूल्हे नहीं लाते थे। वह यहीं से चूल्हा खरीदकर अपना खाना बनाते थे लेकिन इस बार बाढ़ की वजह से आसपास के गांव के खेतों में पानी भरा रहा। इससे महिलाएं चूल्हे नहीं बना सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मीटर चौड़ी होगी खैराती चौक से मुख्य बाजार की सड़क
ककोड़ा मेला में खैराती चौक भी अहम स्थान माना जाता है। यहां से गंगा घाट और बाजार जाने के रोड होते हैं। ये मेला का केंद्र बिंदु भी माना जाता है। इससे खैराती चौक से मुख्य बाजार की सड़क करीब पांच मीटर चौड़ी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed