फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suspicion of theft of cheques belonging to the Bilsi CHC's Patient Welfare Committee.

Budaun News: बिल्सी सीएचसी की रोगी कल्याण समिति के चेक चोरी की आशंका

Wed, 14 Oct 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of theft of cheques belonging to the Bilsi CHC's Patient Welfare Committee.
बदायूं। बिल्सी सीएचसी की रोगी कल्याण समिति के चेक चोरी होने की आंशका जताई गई है। उस चेक के जरिए समिति के खाते से 4.90 लाख रुपये अधिकरधारा ट्रस्ट के खाते में भेजे जाने की बात सामने आई है। सीएचसी के एमओआईसी अनिल गुप्ता ने सीएमओ को पत्र लिखा है। इस पर सीएमओ ने चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिल्सी के रोगी कल्याण समिति के खाते से दूसरे खाते में धनराशि अंतरित होने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। मामले में चेक चोरी होने की आशंका के चलते भुगतान की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि चेक किस परिस्थिति में जारी हुआ और धनराशि किस आधार पर अधिकरधारा ट्रस्ट के खाते में भेजी गई।
विज्ञापन

एमओआईसी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने जांच टीम को मामले की पड़ताल करने की जिम्मेदारी सौंपी है। टीम बैंक खाते से हुए लेनदेन, चेक से संबंधित अभिलेखों और भुगतान की प्रक्रिया की जांच करेगी। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि धनराशि के अंतरण में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता तो नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला गंभीर है। इस प्रकरण की जांच कराने के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो इस मामले की जांच करेगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed