फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suspended Principal of Madanlal Inter College relieved from service in Rs 45 lakh scam

Budaun News: 45 लाख के घोटाले में मदनलाल इंटर कॉलेज के निलंबित प्रधानाचार्य सेवामुक्त

Sun, 28 Dec 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 28 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Suspended Principal of Madanlal Inter College relieved from service in Rs 45 lakh scam
बिसौली। 45 लाख रुपये के घोटाले के मामले में मदनलाल इंटर कॉलेज के निलंबित प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल सिंह को मैनेजमेंट कमेटी ने सेवामुक्त कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने भी इस कार्रवाई का अनुमोदन कर दिया है। वहीं, कॉलेज मैनेजर राजीव गर्ग ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम, एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर स्थित मदनलाल इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल सिंह और मैनेजर राजीव गर्ग के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मैनेजर का आरोप था कि प्रधानाचार्य ने छात्रों से ली गई फीस का दुरुपयोग किया और लाखों रुपये का गबन कर लिया। इसी आरोप के आधार पर 28 जुलाई को मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में प्रधानाचार्य को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव को जिला विद्यालय निरीक्षक ने 20 सितंबर को अनुमोदित किया। इसके बाद मामले की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर मैनेजमेंट कमेटी ने प्रधानाचार्य को बर्खास्त किए जाने का प्रस्ताव पारित कर डीआईओएस को भेजा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 15 दिसंबर को इस प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान करते हुए नरेंद्र पाल सिंह को सेवामुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। मैनेजर राजीव गर्ग का आरोप है कि प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल सिंह ने छात्रों की करीब 45 लाख रुपये की धनराशि का घोटाला किया है, जिससे विद्यालय की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई और छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हुई। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर डीएम और एसएसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed