{"_id":"60203cc58ebc3e26bb5cad71","slug":"suside-ex-bsp-leader-badaun-news-bly436457735","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कार्यकर्ता की मौत के मामले में कानूनगो निलंबित, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा कार्यकर्ता की मौत के मामले में कानूनगो निलंबित, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत के मामले में जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कानूनगो को निलंबित कर दिया है। उन्होंने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दिए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मृतक के परिवार की ज्यादा से ज्यादा मदद की जाएगी। उन्हें कांशीराम आवास में एक आवास और पत्नी को कांट्रेक्ट बेस पर नगर पालिका में नौकरी दिलवाई जाएगी। रविवार दोपहर बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
शनिवार को सहसवान के गांव रसूलपुर टप्पा डांस निवासी बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरवीर (35) पुत्र गंगाधर ने जहर खाकर जान दे दी थी। परिवारवालों का आरोप था कि हरवीर अपनी पट्टे की जमीन को असंक्रमणीय श्रेणी से संक्रमणीय श्रेणी में दर्ज कराने को लगातार तहसील के चक्कर लगा रहा था। इसके लिए वह शनिवार अपराह्न भी तहसील गया था। जहां उसकी एसडीएम किशोर गुप्त से कहासुनी हो गई थी। जिससे वह घर चला गया और जहर खाकर शाम को फिर तहसील पहुंच गया। हालत देखकर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
तब से परिवार वाले एसडीएम किशोर गुप्त व कानूनगो ओमकार के खिलाफ एफआईआर और निलंबित कराने की मांग पर अड़े हुए थे। रविवार सुबह एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सहसवान रामकरन, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर सहसवान पंकज लवानिया और कोतवाल जसवीर सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार वाले बोले इसकी मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाए, उसके परिवार को कांशीराम आवास में एक आवास और हरवीर की पत्नी को नगर पालिका में कांट्रेक्ट बेस पर नौकरी दी जाए। इधर, इसकी प्राथमिक जांच के दौरान डीएम ने कानूनगो को निलंबित कर दिया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। दोपहर बाद हरवीर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। विस्तृत जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया। परिवार वाले शव को अपने गांव ले गए हैं। इधर, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली ने भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
ये मामला सहसवान तहसील से संबंधित है। इसमें एक व्यक्ति जिसका नाम हरवीर है। उसने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। इसमें परिवार वालों द्वारा जो आरोप लगाए गए, उनका संज्ञान लेते हुए डीएम द्वारा जांच कराई गई। इसकी प्राथमिक जांच में कानूनगो को दोषी पाया गया। उन्हें डीएम ने संस्पेंड कर दिया है। इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी। जो भी संभव होगी, वह मदद की जाएगी। - संकल्प शर्मा, एसएसपी