फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sunshine brought relief... fog wreaked havoc, chances of rain

Budaun News: धूप ने राहत दी... कोहरे ने बरपाया कहर, बारिश के आसार

Thu, 01 Feb 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sunshine brought relief... fog wreaked havoc, chances of rain
बुधवार को सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
हल्की बारिश के साथ हो सकती है फरवरी की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मंगलवार को दिन में धूप ने राहत दी तो शाम से घने कोहरे का कहर शुरू हो गया। बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कोहरा इतना घना था कि 10 बजे तक सड़कों पर चंद कदम आगे तक देखना मुश्किल था। 12 बजे के बाद कोहरा छंटा तो धूप निकली। इससे राहत तो मिली लेकिन शाम होते-होते गलन ने मुश्किल बढ़ा दी। अब फरवरी की शुरुआत हल्की बारिश के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। सप्ताह में तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
मंगलवार को सुबह से ही अच्छी धूप निकल आई थी। इससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली थी। दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई थी लेकिन शाम होते ही कोहरा छाने लगा। इसका असर बुधवार सुबह को भी दिखाई पड़ा। पूर्वाह्न 11 बजे तक कोहरा नहीं छंटा। कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

बुधवार को मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 22.6 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी हो सकती है। चार फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है, इसके बाद धूप खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

बुधवार को सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed