फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sumit had murdered Suman, police is interrogating his partner.

Budaun News: सुमित ने ही की थी सुमन की हत्या, साथी से पुलिस कर रही पूछताछ

Mon, 04 Mar 2024 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sumit had murdered Suman, police is interrogating his partner.
बदायूं। हड़ौरा के जंगल में सुमन की हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि सुमित ही निकला। उसने अपने साथी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। उसका साथी भी पकड़ा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हड़ौरा के जंगल में 28 फरवरी को असमय रफतपुर निवासी सुमन का शव मिला था। उसके पति ब्रजेश कुमार के मुताबिक सुमन 24 फरवरी को लापता हो गई थी। ब्रजेश ने अपने गांव के सुमित और म्याऊ निवासी विनेश पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सहैत पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पता चला कि महिला की हत्या में सुमित शामिल था। हड़ौरा के जंगल में उसने महिला के साथ मारपीट की थी। उस दौरान सुमित का दोस्त भी वहां मौजूद था। अब तक जो भी साक्ष्य मिले हैं, वह सुमित के खिलाफ हैं जबकि विनेश खुद को निर्दोष बता रहा है। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य ढूंढ रही है। उसहैत से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक एक आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। दूसरे के खिलाफ साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed