फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suman selected for teacher award in Rampur brought glory to the district

Budaun News: रामपुर में शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सुमन ने रोशन किया जिले का नाम

Thu, 31 Aug 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Suman selected for teacher award in Rampur brought glory to the district
डॉ. सुमन अरोरा।
शहर के मोहल्ला शेखपट्टी की मूल निवासी हैं डॉ. सुमन
विज्ञापन

साल 2020 में प्रधानाध्यापिका का ग्रहण किया था पदभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। रामपुर जिले में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित डॉ. सुमन अरोरा बदायूं की मूल निवासी हैं। उनके प्रयास का ही नतीजा था कि उनका स्कूल रामपुर के कई अंग्रेजी स्कूलों को भी मात देता है। सतत प्रयासों से उन्होंने स्कूल की दशा ही बदलकर रख दी। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के लोग भी गौरवान्वित हैं।
डॉ. सुमन अरोरा शहर के मोहल्ला शेखपट्टी निवासी व्यवसायी सुंदरलाल अरोरा की पुत्री हैं और इस समय रामपुर के कंपोजिट विद्यालय अहमदनगर खेड़ा, चमरौआ में बतौर प्रधानाध्यापिका तैनात हैं। वह कवि और शिक्षक डॉ. उर्मिलेश शंखधार की शिष्या रहीं है और उन्हीं के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।
विज्ञापन

कहतीं हैं कि अगर हौसले बुलंद हो तो कोई भी मंजिल पा लेना मुश्किल नहीं होता है। संसाधनों की कमी, चुनौतीपूर्ण माहौल, विपरीत परिस्थितियां कई बार प्रेरणा का कार्य भी करती हैं। साल 2008 में विद्यालय में कार्यरत डॉ. सुमन ने जब दिसंबर 2020 में प्रधानाध्यापिका का पदभार ग्रहण किया तो उस समय विद्यालय की परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे उन्होंने प्रयास किए तो विद्यालय की तस्वीर बदलने लगी। डॉ. सुमन के अनुसार, उन्होंने कंपोजिट ग्रांट से विद्यालय में पुस्तकालय कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण करवाया तो पुस्तकालय में एक रीडिंग कॉर्नर बनवाया। जहां पर विद्यालय के छात्र छात्राएं अध्ययन करते हैं। विद्यालय में स्मार्ट क्लास उनका एक सपना था तो एक सामाजिक संस्था का सहयोग लेकर उनसे प्रोजेक्टर प्राप्त कर स्मार्ट क्लास आरंभ की। टायल्स लगाने और कायाकल्प का काम पूरे विद्यालय में कराया तो सभी कक्षाओं में फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल के लिए सबमर्सिबल पंप भी लगवाया।

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विद्यालय की दो छात्राओं निशा और नीरज ने शहर रामपुर के 20 से अधिक कॉन्वेंट विद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और मंडल में तृतीय स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed