फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sukhpal's family will get the benefit of farmer accident insurance

Budaun News: सुखपाल के परिवार को मिलेगा कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ

Sun, 22 Oct 2023 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sukhpal's family will get the benefit of farmer accident insurance
उझानी (बदायूं)। गद्दीटोला मोहल्ले में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग में जलकर पिता और दो पुत्रों की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। तहसील प्रशासन ने इसके लिए जांच पूरी कर ली है। अब सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। इसके बाद पत्रावली शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

किसान सुखपाल के घर में 19 अक्तूबर की शाम खाना बनाते समय आग लग गई थी। इसमें सुखपाल, उनके बेटे गोपाल और यश की मौत हो गई थी। सुखपाल का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। सुखपाल के पिता महावीर के नाम करीब सात बीघा जमीन थी। महावीर के मौत के बाद कृषि योग्य जमीन बुजुर्ग मां सोनवती और दोनों बेटों के नाम आ गई। इसमें पांच बीघा जमीन बिल्सी क्षेत्र के गांव रिसौली में है। सुखपाल मूल रूप से रिसौली के रहने वाले थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद एसडीएम सदर एसपी वर्मा समेत राजस्व विभाग के अफसरों ने घटना की जांच की थी। चूंकि यह हादसा आपदा की श्रेणी में नहीं आता, लिहाजा सुखपाल को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का ही लाभ मिल सकता है। तहसीलदार सदर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुखपाल के आश्रितों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए राजस्व विभाग की ओर से कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सुखपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही विभागीय स्तर से पत्रावली तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को इंडेन गैस एजेंसी के सेल्स अफसर मुकेश कुमार ने भी मौका मुआयना कर हादसे के कारणों की जांच की थी। गैस कंपनी की ओर से भी मृतक आश्रितों को आर्थिक मदद दिलाने की कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed