फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suicide case

ग्राम प्रधान के बेटे ने फंदे में लटककर जान दी

Thu, 09 Apr 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
suicide case
दातागंज (बदायूं)। नगर के अरेला मोहल्ले में बुधवार सुबह ग्राम प्रधान के बेटे का शव घर में फंदे पर लटका मिला। युवक अपने परिवार के साथ घर में सोया था। सुबह उसकी लाश देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह गांव के प्रधान हैं। उनका बेटा विनोद (55) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नगर के अरेला मोहल्ला में रहता था। बताते हैं कि मंगलवार रात विनोद अपने घर के पिछले हिस्से में एक कमरे में सोया था। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे अगले हिस्से में सो रहे थे। रात किसी समय उठकर विनोद ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बुधवार सुबह पत्नी और बच्चे उठे तो विनोद की फंदे पर लाश लटकी देखकर उनके होश उड़ गए। परिवार में अचानक चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने लोगों की मदद से युवक के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर के समय शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। परिवार वाले इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक नशीले पदार्थ का आदी था। इससे उसके परिवार में विवाद होता था। यही वजह रही कि युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed