फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suhaliya and Arpit became champions in table tennis, Sonali in carrom.

Budaun News: टेबल टेनिस में सुहालिया व अर्पित, कैरम में सोनाली बनीं चैंपियन

Sun, 15 Feb 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Suhaliya and Arpit became champions in table tennis, Sonali in carrom.
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिता में टेबल टेनिस खेलते ​छात्र। 
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन टेबल टेनिस, कैरम प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। टेबल टेनिस में सुहालिया व अर्पित और कैरम में सोनाली चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को छात्र वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अर्पित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की। छात्रा वर्ग में सुहालिया खान ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए टेबल टेनिस की चैंपियन बनीं। छात्र वर्ग में आजिंक्य को दूसरा स्थान व विशाल पाराशरी को तीसरा स्थान मिला। वहीं, छात्रा वर्ग में प्रतीक्षा ने दूसरा और अस्मिता सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता में बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा सोनाली ने विजेता का खिताब जीता। एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अलीशा उपविजेता रहीं। भावना सागर को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. जुनैद आलम ने निभाई। स्कोरर की भूमिका डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सचिन राघव, डॉ. संजय कुमार ने निभाई। सभी प्रतियोगिताएं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हुकुम सिंह की देखरेख में संपन्न हुईं। विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गणित ने मेडल पहनाकर व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. बबीता यादव, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. प्रियंका सिंह, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed