फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suger mill

दलालों के चंगुल में फंसे हैं गन्ना किसान

Mon, 22 Dec 2014 08:21 PM IST
गुलड़िया/बदायूं।
गुलड़िया/बदायूं। Updated Mon, 22 Dec 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
यहां कई चीनी मिलों के सेंटर होने के बाद भी पर्चियों में हो रहे खेल से किसान परेशान है। परेशान किसान यहां तैनात दलालों को गन्ना बेचने पर मजबूर हो रहे हैं। किसानों की समस्या की ओर न तो गन्नाधिकारियों का ध्यान है और न ही प्रशासन का। किसान खुद को ठगा से महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

कस्बा में राणा शुगर मिल, करीमगंज, शाहबाद रामपुर, यदु शुगर मिल बिसौली और सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के गन्ना क्रय केंद्र हैं, लेकिन गन्ना किसानों को पर्चियां देने में गड़बड़ी कर दलालों का फायदा पहुंचाया जा रहा है। गन्ना के वास्तविक किसानों को कम और दलालों को भरपूर पर्चियां मिलने से किसान दलालों को ही गन्ना बेचने को मजबूर है। दलाल कम दामों में गन्ना खरीद मिलों से बड़ी सौदेबाजी करने में लगे हैं। संबंधित मिलों के अधिकारी भी पहुंचते हैं, लेकिन बिना कोई समाधान के खानापूरी कर चले आते हैं। किसान गेहूं की बुवाई के लिए खेत खाली होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाकियू नेता पालन सिंह ने कहा है कि अगर पर्चियों का सही आवंटन हो सके तो पर्चियों की व्यवस्था खत्म कर दें। गन्ना विभाग और जिला प्रशासन को गन्ना किसानों की विकराल समस्या का समाधान खोजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अवैध रूप से हो रही गन्ने की खरीद पर उनकी निगरानी हो रही है। कादरचौक क्षेत्र में भी उन्होंने कार्रवाई की है। अगर, गुलड़िया में भी ऐसा होगा तो कार्रवाई होगी। - दिलीप कुमार सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed