फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students with character Advice to be given

विद्यार्थियों को चरित्रवान बनने की दी सलाह

Thu, 09 Jul 2015 06:29 PM IST
Ujani
Ujani Updated Thu, 09 Jul 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों को संस्कारों का पाठ भी पढ़ाया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने बच्चों को चरित्रवान बनने की सलाह दी।

विज्ञापन

हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी प्रधानाचार्य श्री शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ- बच्चों में संस्कार भी होने चाहिए। संस्कारवान व्यक्ति हमेशा ही श्रेष्ठ कहलाता है। स्वामी विवेकानंद ने भी संस्कारों को वरीयता प्रदान की थी। उनके विचार भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाया। बोले- समाज में अच्छा कार्य करने से इंसान को पहचान मिलती है। विद्यार्थी परिषद का गौरवशाली इतिहास इसी बात का साक्षी है।
विज्ञापन

परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन को लेकर विचार रखे। कहा कि सामाजिक समस्याओं पर आवाज बुलंद कर उनका समाधान कराने में विद्यार्थी परिषद का योगदान सराहनीय रहा है। छात्रों को परिषद की नीतियों पर चलकर समाज के लिए काम करना चाहिए। इस मौके पर परिषद के पदाधिकारियों के साथ शिक्षकों में संजीव पांडेय, सुरेंद्र मोहन शर्मा, अजय शर्मा, केशव भारद्वाज, सुनील मिश्रा, आशीष सक्सेना, धीरज सक्सेना, प्रसून सिंह, प्रमोद शर्मा, पूनम अरोरा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में विद्यार्थी परिषद की गोष्ठी के दौरान छात्र अभिषेक का पांच सौ रुपये का नोट मैदान में पड़ा मिला। नोट उठाकर वह सीधे शिक्षक संजय कुमार गुप्ता के पास पहुंचा और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। बच्चे की ईमानदारी से खुश प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने उसे एक सौ रुपये का पुरस्कार भेंट किया। साथ ही अभिषेक की तरह ही अन्य बच्चों को भी इसका अनुसरण करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed