फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students should pay more attention to the diagram

Budaun News: छात्र-छात्राएं डायग्राम पर दें ज्यादा ध्यान

Wed, 07 Feb 2024 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Students should pay more attention to the diagram
रिंकी
अच्छे अंक हासिल करने के लिए जीव विज्ञान शिक्षिका रिंकी की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होने में अब बेहद कम समय बचा है। ऐसे में छात्र-छात्रों का तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए जीव विज्ञान के शिक्षक ने परीक्षा से पहले तैयारी करने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। इनकी मदद से छात्र-छात्राएं परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर सकते हैं। उनकी सलाह है कि छात्र-छात्राएं डायग्राम पर विशेष ध्यान दें। अच्छे अंक हासिल होंगे।
शहर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की शिक्षिका रिंकी का कहना है कि साल भर की तैयारियों को केवल एक बार दोहराने की आवश्यकता है। यदि कोई सवाल समझ में नहीं आ रहा है, तो उसमें उलझने के बजाय आगे की तैयारी करें।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं कोशिश करें कि प्रश्नों के उत्तर के साथ-साथ डायग्राम (चित्र) बनाएं। इनसे उत्तर पुस्तिका की जांच करने वाले शिक्षक को आसानी से समझाया जा सके। ऐसे में आपको अतिरिक्त नंबर मिलने की संभावना भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये है जरूरी
-रिवीजन करने में एनसीईआरटी की पुस्तकों का प्रयोग करें।

-पुराने प्रश्नपत्रों को निर्धारित समय में हल करने की कोशिश करें।

-परीक्षा से पहले ही लिखकर अभ्यास करें।

-लिखने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है, जो बेहद जरूरी है।

-जवाब में जो खास लगे उसके नीचे लाइन खींच सकते हैं।

-बिना वजह उत्तरों को खींचने से सिर्फ समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed