फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students of all boards will participate in Indian culture knowledge examination

Budaun News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लेंगे सभी बोर्ड के विद्यार्थी

Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Students of all boards will participate in Indian culture knowledge examination
गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते प्रांतीय संयोजक शिवकुमार श्रीवास्तव। स्रोत-स्वयं
बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर शनिवार को संगोष्ठी हुई। बच्चों, युवाओं को संस्कार और संस्कृति से जोड़ने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार की ओर परीक्षा कराई जाएगी। इसमें जिले के बेसिक, माध्यमिक, महाविद्यालयों के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई से संचालित विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। यह परीक्षा सात नवंबर को होगी।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार से आए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रांतीय संयोजक शिवकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा बुद्धि और विद्या आचरण को सुधारती है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बच्चों में विद्या के सूत्र विकसित कर चरित्रवान और संस्कारवान बनाती है। उन्होंने कहा कि युवा शरीर से स्वस्थ, मन से स्वच्छ, बुद्धि से तेजस्वी, व्यवहार से शालीन और स्वभाव से सेवाभावी होता है।
विज्ञापन

प्रांतीय सहसंयोजक एचपी गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति विकृत संस्कृति को लेकर जीवन जी रहा है। विलुप्त हो रही संस्कृति का श्रेष्ठ संस्कारों से बीजारोपण करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले के हर विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हो। इसके लिए आत्मीय परिजनों को सार्थक प्रयास करने होंगे। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश यज्ञ, दीपयज्ञ, संस्कारों के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर परिव्राजक सचिन देव, प्रेमचंद शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, जगदंबा सहाय, रामचंद्र प्रजापति, मनोज कुमार मिश्रा, बाबूराम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed