फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students gathered to take admission in Masters

Budaun News: परास्नातक में एडमिशन लेने के लिए उमड़े छात्र-छात्राएं

Tue, 03 Sep 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 03 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Students gathered to take admission in Masters
राजकीय महाविद्यालय में काउसलिंग कराते छात्र-छात्राएं।स्रोत-संस्थान
बदायूं। परास्नातक में एडमिशन लेने के लिए सोमवार को राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी। कॉलेज में सुबह से ही छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन लग गई। 330 सीट के सापेक्ष पहले दिन 108 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन के लिए काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन

जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज को सेंटर बनाया था। ऐसे में इन कॉलेजों को प्रशासन ने अपने हैंडओवर ले लिया था। उनकी देखरेख में सभी व्यवस्थाएं हो रहीं थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद में अब कॉलेज प्रशासन ने परास्नातक में एडमिशन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

दरअसल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से चार सितंबर अंतिम तिथि जारी की गई है। ऐसे में राजकीय डिग्री कॉलेज में सोमवार से एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। समाजशास्त्र में सामान्य वर्ग में आठ, ईडब्ल्यूएस में एक, ओबीसी में आठ, एससी में तीन, अंग्रेजी में सामान्य वर्ग में 21, ओबीसी में तीन, एससी में छह, इतिहास में सामान्य वर्ग में 15, एससी में एक, उर्दू में सामान्य वर्ग में 10, पोल साइंस में सामान्य वर्ग में 21, ईडब्ल्यूएस में एक, ओबीसी में दो, एससी में आठ ने एडमिशन के लिए आवेदन किया। इसके अलावा एमकाॅम में सामान्य वर्ग में 22, ओबीसी में तीन ने एडमिशन के लिए काउंसलिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed