{"_id":"67b7811097d5fca6460613b7","slug":"students-faces-lit-up-with-joy-after-seeing-the-easy-question-paper-badaun-news-c-123-1-sbly1018-134604-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आसान प्रश्नपत्र देख खुशी से खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आसान प्रश्नपत्र देख खुशी से खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से दसवीं की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
बदायूं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को 10वीं के छात्रों की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिले के सेंटरों पर करीब 1500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पेपर देने जाने से पहले जहां छात्रों के चेहरे पर तनाव दिख रहा था, वहीं पेपर खत्म हो जाने के बाद उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर में कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे। चूंकि पहले पढ़ लिया था, इसलिए उसे हल कर आए।
छात्रों ने पेपर को आसान बताया। अधिकतर विद्यार्थियों ने कहा कि क्लास में पढ़ा हुआ अधिकांश प्रश्नपत्र में आया था। कई छात्रों ने यह भी कहा कि पेपर काफी लंबा था। पेपर में सिलेबस से बाहर कुछ नहीं था। पैटर्न के आधार पर पेपर आया था। पेपर लंबा होने से जरूर कुछ छात्रों को कठिनाई उठानी पड़ी। छात्रों ने बताया कि प्रश्न काफी आसान थे।
सीसीटीवी से हुई निगरानी
परीक्षा के दौरान सीबीएसई के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संदिग्ध छात्रों की तलाशी भी ली। इसके साथ ही स्कूल परिसर में बने कंट्रोल रूम से परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई। 45 मिनट पहले ही छात्रों को प्रवेश दे दिया गया था। सीसीटीवी की निगरानी में ही पूरी परीक्षा हुई।
विज्ञापन
शिक्षकों ने जो पढ़ाया परीक्षा में वही आया
प्रश्नपत्र में वही सब कुछ था जो स्कूल में शिक्षकों ने पढ़ाया था। इससे पेपर काफी अच्छा हो गया। अच्छे अंक आएंगे। - अयान, छात्र
पूरा प्रश्नपत्र याद किया हुआ ही आया
प्रश्नपत्र में याद किया हुआ ही आया। जो पढ़ाई स्कूल में की उसी में सब कुछ आया। पेपर अच्छा होने से खुश हैं। - तनिष्का, छात्रा