{"_id":"6a63c7d564dbc1cd8f001cb1","slug":"student-visiting-relatives-swept-away-by-strong-currents-of-the-ganga-search-underway-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169202-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिश्तेदारी में आई छात्रा गंगा के तेज बहाव में बही, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिश्तेदारी में आई छात्रा गंगा के तेज बहाव में बही, तलाश जारी
विज्ञापन
सविता- गंगा में डूबने वाली किशोरी
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला वरन में रिश्तेदारी में शादी समारोह में आई 11वीं की छात्रा गंगा में डूब गई। ग्रामीण, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीमें किशोरी की तलाश में जुटी हुई हैं। शुक्रवार शाम तक किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों में अनहोनी की आशंका को लेकर कोहराम मचा है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव करखेड़ी निवासी सविता (15) पुत्री कृपाल पासी कक्षा 11वीं की छात्रा है। बुधवार को सहसवान के गांव नगला वरन में फूफा बाबूराम के पुत्र की शादी थी। बृहस्पतिवार को वह परिवार के लोगों के साथ गंगा में नहाने गई थी। इसमें परिवार की महिलाएं भी शामिल थीं।
नहाने के दौरान वह अचानक तेज बहाव में बह गई। फुफेरी बहन पूजा के शोर मचाने पर अन्य परिजन सक्रिय हुए। ग्रामीणों की मदद से छात्रा की खोजबीन शुरू की गई। सूचना पर तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीएसी और एसडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई। देर शाम तक तलाश किया, लेकिन छात्रा का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह से तहसील प्रशासन की टीम, पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें गंगा में छात्रा की तलाश में जुटी थीं। शाम तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
लेखपाल कौशल कुमार ने बताया कि किशोरी की तलाश जारी है। उधर, प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव भी तेज है। ऐसे में बच्चों और लोगों को नदी में नहाने या किनारे जाने से रोकें।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी टीम वहां मौजूद हैं। दो दिन से सर्च अभियान चल रहा है। अब तक छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
भाई बहनों में सबसे बड़ी थी सविता
सविता तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। उसके छोटे भाई मोहित (9) और विष्णु (7) मा सुषमा हैं। पिता कृपाल पासी पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर स्थित सोना पिंड में खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार शादी समारोह में शामिल होने थाना जुनामई के गांव नगला वरन में आया हुआ है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।