{"_id":"3755314f940cad40459c74482db91cba","slug":"student-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने हंगामा काटा, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने हंगामा काटा, जाम लगाया
बदायूं।
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचायिका न दिए जाने पर बुधवार को क्रिश्चियन हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने नारे लगाते हुए स्कूल प्रबंधन पर संचायिका हड़पने का आरोप भी लगाया। कहा, कई बार मांगने के बाद भी आज तक संचायिका की धनराशि नहीं दी गई है। बार-बार कोई न कोई बहाना बनाकर टरका दिया जाता रहा है।
नाराज छात्रों ने हंगामा काटते हुए घंटाघर रोड पर जाम लगा दिया। बोले, हर साल यहां संचायिका के लिए विवाद खड़ा होता है। बावजूद इसके संचायिका समय पर नहीं दी जाती है। जितनी संचायिका नहीं होती उससे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि संचायिका मेें हेराफेरी कर ली जाती है और पूछने पर जल्द दे दी जाएगी, का आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। बच्चों ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब एक वर्ष से संचायिका के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन संचायिका देना तो दूर ढंग से बात तक नहीं की जा रही है। आरिफ अली, शान मोहम्मद, वसीम, जुबैर हुसैन, सलमान खान, गुलजार, आशीष कुमार शर्मा, शोएब खान, अब्दुल राशिद, जैद अली आदि मौजूद रहे।
छात्रों की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। हां, संचायिका मिलने में देरी हुई है यह सही बात है। दरअसल जो बाबू संचायिका का काम देखते हैं वह पारिवारिक समस्या होने के कारण नहीं आ सके, जिससे इसमें बाधा उत्पन्न हो गई। पहले साइन अटेस्ट की दिक्कतें थीं। 2012 से संचायिका नहीं दी गई है। जब दी जाएगी, तो सभी की दी जाएगी। उम्मीद है कि दस से 15 दिन में संचायिका की समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- जगदीश सरन शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, क्रिश्चियन हायर सेकेंड्री स्कूल।