{"_id":"580b7c9b4f1c1bf36e7057c0","slug":"student-found-by-store-key","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के पास मिली स्टोर की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के पास मिली स्टोर की चाबी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के पास मिली स्टोर की चाबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी स्कूल में सीसीटीवी कैमरे भी थे बंद
बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण, बताया गंभीर
बीएसए प्रेमचंद्र यादव के निरीक्षण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अनियमितता पाई गई। म्याऊं के बा स्कूल में जहां वार्डन बिना सूचना के नदारद मिलीं, वहीं स्टोर की चाबी छात्रा के पास मिली। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। मामले को बेहद गंभीर बताते हुए बीएसए ने वार्डन शशिरानी सक्सेना का मानदेय काटने की कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
इसके अलावा उसावां के ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां अनीश अहमद 21 व 22 से अनुपस्थित और कंप्यूटर ऑपरेटर होरिंदर सिंह 16 अक्तूबर से अद्यतन गैरहाजिर मिले। सहायक लेखाकार गोविंद बल्लभ पाराशरी भी नदारद थे। तीनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं बीईओ उसावां इलाहाबाद जाना बताया गया। बीआरसी म्याऊं पर
3.ब्लाक संसाधन केंद्र, म्याऊ पर बृजनेश गुप्ता 21 व 22 तथा अशलम खां और राजेश राठौर 17 अक्तूबर से नदारद मिले। बीआरसी अंबियापुर के निरीक्षण में एमडीएम के अंतर्गत खाद्यान्न उठान, कन्वर्जन कास्ट का परीक्षण करने पर एमडीएम से संबंधित पत्रावलियों का अभिलेखीकरण सही ढंग से करने के निर्देश दिए गए। उप्रावि म्याऊं 119 के सापेक्ष 30 बच्चे उपस्थित पाए गए। जूनियर स्कूल गुधनी में शिक्षिका श्रुति शर्मा 20 व 21 अक्तूबर की तिथि में गैरहाजिर पाई गई। यह भी पाया गया कि तीन से नौ अक्तूबर तक चिकित्सा अवकाश पर भी रहीं, जिसकी सूचना बीआरसी पर नहीं दी गई थी। अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने का आदेश दिया। प्राथमिक व जूनियर स्कूल अंबियापुर स्कूल बंद पाया गया।