फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student dies after coming into contact with high-tension line in Badaun

बदायूं में हादसा: बंदर से चप्पल छुड़ाने के प्रयास में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया छात्र, करंट लगने से मौत

Sun, 20 Sep 2026 11:51 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 20 Sep 2026 11:51 AM IST
सार

इस्लामनगर क्षेत्र के फिरोजपुर गवराह में शनिवार को बंदर से चप्पल छुड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर अंश राघव की मौत हो गई। इस घटना में उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Student dies after coming into contact with high-tension line in Badaun
छात्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र के फिरोजपुर गवराह में शनिवार को बंदर से चप्पल छुड़ाने के प्रयास में छत पर गए किशोर अंश राघव की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। अंश नौवीं में पढ़ता था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पिता रवि राघव ने बताया कि अंश छत पर कमरे में पढ़ रहा था। बंदर कमरे से अंश की चप्पल ले गया। वह बंदर के पीछे भागता हुआ पड़ोसी की छत पर पहुंच गया। वह वहां से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


एक्सईएन बिसौली नरेंद्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में 80 गांव है, जहां हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। कई बार लाइनों को हटाने के लिए वित्तीय अनुमति मांगी गई, लेकिन अनुमति नहीं मिल पाने से लाइन हट नहीं पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे इकलौते भाई को क्यों छीन लिया भगवान 
अंश की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मची हुई है। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। बहन सोनाक्षी बार-बार रोते हुए चिल्लाकर भगवान से कह रही थी कि भगवान आप ने मेरे इकलौते भाई को क्यों छीन लिया। दिनभर गांव की महिलाएं पीड़ित परिवार की महिलाओं को सांत्वना देती रहीं।  

परिजन नहीं चाहते कोई कार्रवाई, पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ
परिवार के लोगों ने अंश का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार  दिया। घटना के बाद दोपहर को इस्लामनगर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने कह दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। 

स्कूल पहुंच जाता तो अंश जीवित होता
अंश की मौत के बाद पिता रवि बदहवास हो गए। पूरा गांव रवि के इकलौते बेटे की मौत के बाद उनके घर पर एकत्र हुआ। घर के बाहर ग्रामीण चर्चा कर रहे थे कि अगर अंश स्कूल जाते समय आधे रास्ते से लौटकर नहीं आता और स्कूल चला जाता तो शायद ये हादसा होने से बच जाता।

घरों की छतों के पास झूल रहीं हाईटेंशन लाइनें
गांव फिरोजपुर गवराह में कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के तार घरों की छतों और छज्जों के बेहद करीब से झूल रहे हैं। इससे ग्रामीणों को हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार ग्रामीण तारों को शिफ्ट कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन न तो जनप्रतिनिधि और न ही विद्युत निगम के स्तर से कोई कवायद हुई। एक्सईएन नरेंद्र चौधरी कह रहे हैं कि शिफ्ट करने की अनुमति नहीं मिल रही है। 

ग्रामीण जाकिर ने बताया कि गांव में रुदायन फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। हाईटेंशन लाइन पूरे गांव में गलियों के बीच से गुजर रही है। कई जगह तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि वह मकानों की छतों और छज्जों के पास पहुंच गए हैं। लाइन में अक्सर करंट उतरने और तारों से हादसे होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कई बार बंदरों और पशुओं की करंट लगने से मौत भी हो चुकी है। 

ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार को भी बंदर के पीछे भागने के कारण छात्र के तारों के संपर्क में आने से हादसा हो गया। समस्या की शिकायत विद्युत निगम के कर्मचारियों से कई बार की गई, लेकिन लाइनमैन मौके पर पहुंचकर तारों को ठीक नहीं करते। राजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब चार साल पहले गांव में बिजली के खंभे तो लगा दिए गए, लेकिन लाइन को सुरक्षित तरीके से दुरुस्त नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed