फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   strong arrangements for the safety and convenience of devotees at Kakoda Mela in Budaun

Budaun: ककोड़ा मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन-सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

Mon, 03 Nov 2025 09:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 09:34 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक में गंगा तट पर ककोड़ा मेले में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 
 

विज्ञापन
strong arrangements for the safety and convenience of devotees at Kakoda Mela in Budaun
ककोड़ा मेला - फोटो : संवाद

विस्तार

रुहेलखंड के मिनी कुंभ के रूप में प्रसिद्ध ककोड़ा मेला और कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मेले में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से पुलिस लगातार निगरानी करेगी। यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने को ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रवेश व निकास मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ककोड़ा मेला 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए मेले के संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है। गंगा घाटों पर सुरक्षित स्नान की व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की गई है तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोरों व पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से मधुर व्यवहार करें पुलिसकर्मी- एसएसपी 
एसएसपी ने यह भी निर्देश दिए कि मेला व घाटों पर तैनात समस्त पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आग से सुरक्षा के लिए चार फायर टीमें मेला क्षेत्र में तैनात की गई हैं। एक मुख्य फायर स्टेशन भी स्थापित किया गया है। वहीं पुलिस सहायता केंद्र और खोया-पाया केंद्र पर तैनात कर्मी श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता प्रदान करेंगे। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शांति, श्रद्धा और सहयोग के साथ मेला दर्शन व गंगा स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed