Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Strict arrangements made for cheating-free examination

Budaun News: नकलविहीन परीक्षा के लिए किए कड़े इंतजाम

Sat, 20 Jan 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Strict arrangements made for cheating-free examination
यूपी बोर्ड : सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा स्ट्रांग रूम
विज्ञापन

दो अलमारियों में की जाएगी प्रश्नपत्र रखने की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षा अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैंं। इसी क्रम में निर्देशित किया गया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान स्ट्रांग रूम में दो अलमारी रखी जाएंगी। इन्हीं अलमारियों में प्रश्नपत्रों को सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। एक अलमारी में परीक्षा से पहले तो दूसरी में बचे हुए प्रश्नपत्रों को रखा जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी, वहीं अंतिम प्रश्नपत्र नौ मार्च को होगा। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने बाद से माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से शिक्षाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड कार्यालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों को जब प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएं, तो उनको रखने के पूरे इंतजाम हों।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम 24 घंटे सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में रहे। साथ ही स्ट्रांग रूम में बोर्ड की ओर से उपलब्ध प्रश्नपत्रों को रखने के लिए डबल लॉक की अलमारी हो। इसके अलावा स्ट्रांग में एक अन्य अलमारी भी रखी जाए। जिसमें परीक्षा के दौरान बचे हुए प्रश्नपत्रों को रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि बोर्ड कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के बारे में केंद्रों के प्रबंधकों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed