फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   strick

हड़ताल का पहले दिन बिजली और परिवहन सेवा पर भी असर नहीं

Tue, 29 Mar 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
strick
बदायूं। ट्रेड यूनियनों की 28 और 29 मार्च को दो दिनी देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन जिले में बिजली और परिवहन सेवाओं पर कोई असर नहीं दिखा। कैमिस्ट भी पहले दिन हड़ताल से लगभग दूरी बनाए रहे। बाजार पूरी तरह से खुले और सब कुछ आम दिनों की तरह सामान्य रहा। हालांकि, विभिन्न मांगों को लेकर 10 वें दिन भी पावर कॉरपोरेशन के अभियंताओं ने प्रदर्शन किया और धरना दिया।
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और विभिन्न क्षेत्रों की स्वतंत्र श्रमिक संघों ने दो दिनी हड़ताल का आह्वान किया है। सोमवार को हड़ताल का पहला दिन था। पहले दिन बैंकिंग सेवाओं पर तक तो मामूली असर दिखा, लेकिन बिजली और परिवहन सेवाओं पर हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। एक्सईएन पावर कॉरपोरेशन प्रथम खंड प्रवेश कुमार ने बताया कि बदायूं में कर्मचारी काम पर रहे। किसी भी स्थान से सप्लाई बाधित होने या हड़ताल की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम बदायूं डिपो के एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि परिवहन सेवाएं नियमित रहीं। जिन संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है उनकी इकाइयां बदायूं में नहीं हैं। ऐसे में यहां पहले दिन कोई असर नहीं रहा। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके संगठन हड़ताल में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पावर कॉरपोरेशन अभियंताओं ने किया प्रदर्शन
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन के अभियंताओं ने सोमवार को 10 वें दिन भी अधीक्षक अभियंता कार्यालय में धरना दिया और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सोमवार को हुई सभा में अभियंताओं ने कहा कि ऊर्जा निगमों में शीर्ष स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार और नकारात्मक कार्यप्रणाली के विरोध में अभियंता लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग रहा। इसका खामियाजा अभियंताओं और छोटे अधिकारियों के साथ आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अभियंता भ्रष्टाचार और नकारात्मक कार्यप्रणाली के विरोध में चार से छह अप्रैल तक सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर दीपक कुमार, सतेंद्र चौहान, प्रवेश कुमार, शील प्रकाश पांडेय, नीरज सिंह गोबाड़ी, अंकित तिवारी, मनीष यादव, रवि कुमार आदि धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed