फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Storm and rain wreak havoc; street light poles uprooted and roofs collapse in some areas.

Budaun News: आंधी-पानी बना मुसीबत, स्ट्रीट लाइट के खंभे उखड़े तो कहीं गिरी छत

Sat, 13 Jun 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc; street light poles uprooted and roofs collapse in some areas.
बिल्सी में खैरी बस स्टैंड़ को जाने वाली सड़क पर जमा कीचढ़ और जलभराव। संवाद
बदायूं। बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी-पानी ने काफी तबाही मचाई। आंधी में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर स्ट्रीट लाइट के दो खंभे उखड़कर हाईटेंशन लाइन पर गिर गए। इससे उसावां नगर पंचायत की सप्लाई बंद हो गई। सहसवान के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में मोहन के मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग मकान में नहीं थे। वहीं, शहर के आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। लगातार कई घंटे तक बिजली बाधित रहने की वजह से शुक्रवार सुबह लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी में शहर के नेकपुर, पाल नगर, प्रेमनगर, सिविल लाइंस, बाबा कॉलोनी आदि क्षेत्र में फॉल्ट और तार टूटने से बिजली बाधित रही। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि आंधी बारिश में कई जगह लाइन खराब होने की सूचना मिली थी। दोपहर बाद तक हर जगह आपूर्ति दुरुस्त करा दी गई थी। वहीं, बारिश से सड़काें और मोहल्लों में हुए जलभराव ने भी लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन




10 घंटे बाधित रही उसावां क्षेत्र की बिजली आपूर्ति

उसावां। बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी-बारिश से एमएफ हाईवे पर नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे स्ट्रीट लाइट के दो खंभे उखड़कर हाईटेंशन लाइन पर गिरने से कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार सुबह बिजली कर्मचारियों ने उखड़े खंभों को हटाया, इसके बाद गूरा बाइपास रतेनगला चौराहे पर एसबीआई बैंक के पास केबल जल गई। कई घंटों की मशक्कत बाद लाइनों में आई खराबी को दूर कर दस घंटे के बाद कस्बे की बिजली व्यवस्था सुचारू हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




कलान व मिर्जापुर के उपकेंद्रों को जाने वाली लाइन पर यूकेलिप्टस के पेड़ गिरे
उसावां के 132 केवीए सबस्टेशन से जनपद शाहजहांपुर के कस्बा कलान व मिर्जापुर के बिजली उपकेंद्रों को जाने वाली 33 केवीए लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिर गया, जिस कारण उक्त कस्बों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यूकेलिप्टस पेड़ की टहनी काटकर व पेड़ हटाकर बिजली आपूर्ति चालू की गई।


पीड़ित परिवार ने मांगी प्रशासनिक मदद
बदायूं। सहसवान के मोहल्ला मोहद्दीनपुर निवासी मोहन के मकान की छत गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मकान की ओर दौड़ पड़े। राहत की बात ये रही कि हादसे के समय मकान में कोई नहीं था। पूरा परिवार बराबर वाले मकान में सो रहा था। छत गिरने से घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया। मोहन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित परिवार के लोगों ने प्रशासन से मदद की मांग की है। संवाद


शहर में यहां हुआ जलभराव
भामाशाह चौक, जोगीपुरा रोड, रोडवेज परिसर, नेकपुर गली नंबर नौ, वन विभाग रोड, कलक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में जलभराव की स्थिति रही।






बिल्सी में जलभराव और कीचड़ ने किया परेशान



बिल्सी। बृहस्पतिवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव और कीचड़ की समस्या हो गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते नगर के खैरी बस स्टैंड, बिजलीघर मार्ग तथा मोहल्ला संख्या तीन समेत कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया।



कई स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कें तालाब जैसी दिखाई दीं। जलभराव के साथ ही सड़कों पर कीचड़ और गंदगी जमा हो गई, जिससे पैदल राहगीरों तथा दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खैरी बस स्टैंड और बिजलीघर मार्ग पर सड़कें पहले से ही जर्जर अवस्था में हैं, जिसके कारण गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। कई वाहन चालक गड्ढों का अनुमान न लगा पाने के कारण फिसलते-फिसलते बचे। उधर, किसानों और आम लोगों ने बारिश को राहत भरा बताया है। संवाद



एमएफ हाईवे पर शीशम का पेड़ गिरा, यातायात प्रभावित

जगत। बारिश और तेज हवा के चलते एमएफ हाईवे पर हसनपुर मोड़ से पहले शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त मार्ग सूना था। पेड़ गिरने के कारण कुछ समय तक मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। संवाद

बिल्सी में खैरी बस स्टैंड़ को जाने वाली सड़क पर जमा कीचढ़ और जलभराव। संवाद

बिल्सी में खैरी बस स्टैंड़ को जाने वाली सड़क पर जमा कीचढ़ और जलभराव। संवाद

बिल्सी में खैरी बस स्टैंड़ को जाने वाली सड़क पर जमा कीचढ़ और जलभराव। संवाद

बिल्सी में खैरी बस स्टैंड़ को जाने वाली सड़क पर जमा कीचढ़ और जलभराव। संवाद

बिल्सी में खैरी बस स्टैंड़ को जाने वाली सड़क पर जमा कीचढ़ और जलभराव। संवाद

बिल्सी में खैरी बस स्टैंड़ को जाने वाली सड़क पर जमा कीचढ़ और जलभराव। संवाद

बिल्सी में खैरी बस स्टैंड़ को जाने वाली सड़क पर जमा कीचढ़ और जलभराव। संवाद

बिल्सी में खैरी बस स्टैंड़ को जाने वाली सड़क पर जमा कीचढ़ और जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed