फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Storm and rain have brought relief in the weather while power cuts have taken away peace and happiness

Budaun News: आंधी-बारिश से मौसम में नरमी तो बिजली कटौती से छीना सुख चैन

Sat, 03 May 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain have brought relief in the weather while power cuts have taken away peace and happiness
बारिश में छाता लगाकर जाते बाइक सवार। संवाद
बदायूं। कई दिन से सूरज की तल्खी से परेशान लोगों को शुक्रवार की सुबह सुहानी लगी। मौसम बदला और तेज आंधी व बारिश के साथ तापमान में गिरावट हुुई। बारिश से जगह- जगह जलभराव हो गया। लेकिन बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। साथ ही खेतों पर रखा भूसा हवा में उड़ गया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे एकाएक काले बादल छा गए और फिर तेज आंधी आ गई। कई स्थानों पर खेतों में कटी गेहूं की फसल उड़ गई। साथ ही मक्का की फसल भी आंधी में गिर गई। आंधी थमने के बाद बरसात होने लगी। पहले तेज और फिर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने से नगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। बिल्सी, सहसवान, इस्लामनगर, उद्यैती आदि में तेज बारिश हुई। इससे रास्ते में पानी भर गया और लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। इस दौरान बदायूं शहर, कुंवरगांव, गुलड़िया, ओरछी सहित अन्य जगहों पर बिजली कटौती हो गई। सभी जगहों पर लगभग एक से दो घंटे तक बिजली कटौती रही। पानी की वजह से हुई उमस से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन में दिक्कत हुई। बरसात से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने भी एक-दो दिन इसी तरह मौसम रहने की संभावना जताई है। बरसात और आंधी के बाद से मौसम खुशगवार हो गया है।
विज्ञापन

--
आंधी से मेन लाइन में हुआ ब्रेकडाउन, छह घंटे ठप रही बिजली
बिल्सी में सुबह करीब आठ बजे आई तेज आंधी और बरसात में उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव पाल का नगला के पास मुख्य लाइन से पेड़ की टहनी टकराने के बाद ब्रेक डाउन में चली गई। इस कारण नगर क्षेत्र की सप्लाई करीब छह घंटे तक ठप रही। आपूर्ति ठप होने से 40 हजार लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए तक इधर-उधर भटकना पड़ा। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तेज हवा के कारण एक पेड़ की टहनी मुख्य लाइन से छू गई। उससे लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। बाद में फाल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

बारिश में छाता लगाकर जाते बाइक सवार। संवाद

बारिश में छाता लगाकर जाते बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed